सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाने को किया ध्वस्त, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Security Forces Busted Terrorist Hideout in Sarniyal Forest: शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

security forces busted a terrorist hideout in Sarniyal Forest, Khari Tehsil of Ramban district

security forces busted a terrorist hideout in Sarniyal Forest, Khari Tehsil of Ramban district

विज्ञापन

Security Forces Busted Terrorist Hideout in Sarniyal Forest: भारतीय सेना आतंकी गतिविधियों पर लगातार प्रहार कर रही है। शुक्रवार को सेना ने संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले की खारी तहसील के सरनियाल जंगल में आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। इससे तीन चीनी ग्रेनेड, एक पाकिस्तानी ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद हुए हैं। शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisment

जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाई भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने की। अधिकारियों के अनुसार, खारी के जंगली इलाके में हथियारों, गोला-बारूद और अन्य युद्ध जैसे भंडार की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी।

23 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई

इनपुट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सेना की 23 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू कश्मीर पुलिस (जेकेपी) ने ठिकाने की तलाश में संदिग्ध इलाके में अभियान चलाया। अधिकारियों ने कहा- “तलाशी देर शाम तक जारी रही। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद समेत अन्य सामान बरामद कर लिए।”

विज्ञापन

News 24 whatsapp channel

इस ऑपरेशन में एके 47, मिमी स्नाइपर, पीआईकेए, पीआईकेए बेल्ट, एके-47 मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तान ग्रेनेड, यूबीजीएल, 300 ग्राम विस्फोटक, एफएम ट्रांजिस्टर, फ्यूज और डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा- “एफआईआर संख्या 262 के तहत शस्त्र अधिनियम की धारा 7/25 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 के तहत पुलिस स्टेशन खारी में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।” बता दें कि दो दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सेना के दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ