Priyank Kharge statement on Savarkar: कर्नाटक के आईटी मंत्री और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने बुधवार को वीर सावरकर के खिलाफ दिए अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया। प्रियांक ने अपने बयान में कहा कि अगर वह प्रभारी होते तो बेलगावी में सुवर्ण सौधा विधानसभा से वीर सावरकर की तस्वीर हटवा देते। प्रियांक खड़गे ने कहा कि उनका (सावरकर) योगदान क्या है? मैंने कांग्रेस ऑफिस में डेढ़ घंटे तक प्रेस मीटिंग में सावरकर के बारे में बात की। बीजेपी बताए कि सावरकर को वीर की उपाधि कैसे मिली। सावरकर को वीर की उपाधि किसने दी? बीजेपी बताए कि सावरकर अंग्रेजों से पेंशन नहीं ले रहे थे। यह मेरी निजी राय है, सरकार की नहीं। प्रियांक खड़गे ने विधानसभा सत्र कहा, अगर यह मुझ पर छोड़ दिया जाता तो मैं वीर सावरकर की फोटो हटवा देता।
कांग्रेस नेता ने किया समर्थन
इस बीच, प्रियांक खड़गे के बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस एमएलसी बीके हरि प्रसाद ने कहा, स्वतंत्रता संग्राम में सावरकर का कोई योगदान नहीं है। प्रियांक खड़गे का बयान बिलकुल सही है। विधानसभा से उनकी तस्वीर हटा दी जानी चाहिए।
भाजपा ने बताया अशिक्षित
खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक भरत शेट्टी ने कहा, प्रियांक खड़गे को गलत जानकारी है। भाजपा नेता ने कहा कि वह सोचते हैं कि विधानसभा के सबसे शिक्षित लोगों में से एक हैं, लेकिन वह यह नहीं जानते कि उनकी सदन में सबसे अशिक्षित लोगों में से गिनती होती है। भरत शेट्टी ने कहा कि अगर प्रियांक खड़गे ने ऐसा करने की सोची तो न केवल सदन के अंदर ही बल्कि बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं विधानसभा स्पीकर यूटी खादर ने सुवर्णा सौधा से सावरकर की तस्वीर हटाने की योजना की न तो पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया।
संबंधित खबरें
तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश गिरफ्तार, 100 करोड़ के स्कूल घोटाले में घिरे
6 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
37 mins agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
3 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
3 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines