CBI Raid On Satya Pal Malik Premises in Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में हाइडल प्रोजेक्ट में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई छापेमारी कर रही है। जिन जगहों पर सीबीआई यह कार्रवाई कर रही है उनमें केंद्र शासित प्रदेश के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के परिसर भी शामिल हैं। बता दें कि यह मामला हाइडल प्रोजेक्ट के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट देने में किए गए कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीआई की छापेमारी 30 से अधिक परिसरों पर चल रही है।
अधिकारियों ने बताया कि यह मामला कीरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के 2200 करोड़ रुपये के सिविल वर्क देने में किए गए कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। सत्यपाल मलिक 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे थे। उनका दावा है कि उन्हें दो फाइल क्लीयर करने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। इनमें से एक फाइल 624 मेगावाट के किरू प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई थी, जो किश्तवाड़ जिले में चेनब नदी पर बनाया जा रहा है।
किसान का बेटा हूं, घबराऊंगा नहीं: मलिक
वहीं, इस छापेमारी को लेकर सत्यपाल मलिक की ओर से प्रतिक्रिया भी आ गई है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि मैं पिछले 3-4 दिन से बीमार हूं और अस्पताल में हूं। इसके बाद भी मेरे मकान पर तानाशाही के जरिए सरकार एजेंसियों से छापेमारी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे ड्राइवर और सहायक को बेवजह परेशान किया जा रहा है। मैं किसान का बेटा हूं, इससे घबराऊंगा नहीं। मैं किसानों के साथ हूं।
पिछले महीने मिली थी नकदी और सामान
इस मामले में सीबीआई ने पिछले महीने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में करीब आठ जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान एजेंसी ने डिजिटल डिवाइसेज, कंप्यूटर्स, प्रॉपर्टी के दस्तावेज और आपत्तिजनक कागजातों के साथ 21 लाख रुपये से अधिक का कैश बरामद किया था। सीबीआई के एक प्रवक्ता के अनुसार एक निजी कंपनी सीवीपीपीपीएल के निदेशकों, एमडी और चेयरमैन समेत अन्य के खिलाफ सत्यपाल मलिक की ओर से मिले एक रेफरेंस के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन के बीच पहली बार बोले पीएम मोदी
ये भी पढ़ें: थमने की बजाय क्यों उग्र होता जा रहा किसान आंदोलन
ये भी पढ़ें: इस राज्य में हैं सबसे ज्यादा ‘लखपति दीदी’; देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
3 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
4 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
5 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
6 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
6 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
8 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
9 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
10 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
13 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines