हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

false'मस्जिद में मंदिर खोज रहे BJP वाले', राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा बयान

संजय सिंह। (File Photo)
विज्ञापन

Sanjay Singh Speech In Rajya Sabha : देश की संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। आप आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले भगवान का दर्शन करने के लिए मस्जिद में जाते हैं। वे मस्जिद में मंदिर खोज रहे हैं। आइए जानते हैं कि संजय सिंह ने और क्या-क्या कहा?

आप सांसद संजय सिंह ने सदन में कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने जब भारत का संविधान लिखा, तब उन्होंने देश के सभी वर्गों के बारे में सोचा। भारत कैसे आगे बढ़ेगा? इसके बारे में सोचा। संविधान धर्मनिपेक्षता की बात करता है, लेकिन वे इसका विरोध कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और मंत्री संविधान की शपथ लेते हैं, लेकिन वे ही संविधान नहीं मानते हैं।

यह भी पढे़ं : AAP सांसद के घर ED की रेड, मनीष सिसोदिया बोले- मोदीजी ने फिर खुले छोड़ दिए अपने तोता-मैना

विज्ञापन

मस्जिद में भगवान ढूंढते हैं बीजेपी वाले : संजय सिंह

उन्होंने आगे कहा कि हमलोग भगवान का दर्शन करने के लिए मंदिर जाते हैं, लेकिन बीजेपी वाले मस्जिद में जाते हैं। भाजपा वाले मस्जिद में मंदिर खोज रहे हैं। ये देश में भारत खोदो योजना चला रहे हैं। कल कोई आकर दावा करेगा कि यह संसद नहीं है तो क्या इसे भी खोद देंगे? ये भारत खोदो योजना बंद करो, इससे विकास नहीं होने वाला है।

विज्ञापन

संजय सिंह ने शिक्षा पर केंद्र सरकार को घेरा

संजय सिंह ने शिक्षा पर बोलते हुए कहा कि देश में 11 लाख बच्चों को सरकारी स्कूल से दूर किया गया। 7 लाख बच्चे सिर्फ उत्तर प्रदेश में दूर हुए। ये सरकार का आंकड़ा है। पिछले 3 सालों में केंद्र सरकार ने शिक्षा पर जीडीपी की 0.4 प्रतिशत खर्च की तो वहीं दिल्ली सरकार 25 प्रतिशत खर्च करती है। जनता ने दिल्ली सरकार को चुना, लेकिन उसे चलने नहीं देते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : जेल में केजरीवाल की जान से खिलवाड़? संजय सिंह ने जताई चिंता, बोले- वजन गिरना गंभीर बीमारी के संकेत

‘जेल भेजने की धमकी मत दो, जिस दिन…’

विज्ञापन

आप सांसद ने भाजपा नेताओं की टिप्पणी पर कहा कि उन्हें जेल भेजने की धमकी मत दीजिए। जिस दिन सत्ता बदलेगा, उस दिन एक भी आदमी बाहर नहीं दिखेगा। दिल्ली सरकार ने राज्य में फ्री पानी-बिजली दी। दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा कराई। अगली बार सत्ता में आने के बाद केजरीवाल सरकार महिलाओं को 2100 रुपये देगी। उन्होंने कहा कि तीन घंटे के लिए ईडी-सीबीआई दे दो, सभी को जेल भेज दूंगा। दिल्ली की सरकार को क्यों नहीं चलने देते हैं? काम क्यों नहीं करने देते हैं? अब ये लोग महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव घोटाले का प्रयोग दिल्ली इलेक्शन में करना चाहते हैं।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola