sanjay singh

जेल में केजरीवाल की जान से खिलवाड़? संजय सिंह ने जताई चिंता, बोले- वजन गिरना गंभीर बीमारी के संकेत

Arvind Kejriwal Health Update: अरविंद केजरीवाल की हेल्थ को लेकर संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि जेल में उनकी तबियत कैसी है और उनके ट्रीटमेंट के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं? देखिए News24 की स्पेशल रिपोर्ट और जानिए कि संजय सिंह क्या कह रहे हैं?

Sanjay Singh Reaction on Arvind Kejriwal Health: आम आदमी पार्टी ने जेल में अरविंद केजरीवाल की जान से खिलवाड़ होने का आरोप लगाया है। पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सवाल उठाए और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हेल्थ को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि जेल में अरविंद केजरीवाल की तबियत कैसी है? उन्होंने केजरीवाल की तबियत को लेकर किए गए इंतजामों पर भी सवाल उठाए। बता दें कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए हैं और इस समय तिहाड़ जेल में हैं। उन्हें ED ने 21 मार्च की रात को गिरफ्तार किया था और तब से उन्हें अब तक सिर्फ एक बार अंतरिम जमानत मिली। हालांकि उन्हें बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने फिर से अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन उनकी जमानत याचिका को बड़ी बेंच के पास सुनवाई के लिए भेज दिया। वहीं अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी केजरीवाल जेल में ही रहेंगे, क्योंकि वे CBI की न्यायिक हिरासत में हैं और 25 जुलाई तक हिरासत में ही रहेंगे। इस बीच संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फेंस करके केजरीवाल की हेल्थ पर बात की, आइए देखते हैं कि संजय सिंह क्या कह रहे हैं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ