हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शाहजहां कब गिरफ्तार होगा? संदेशखाली जा रहे प्रतिनिधिमंडल को रोकने पर भड़की बीजेपी

Sandeshkhali Violence: बंगाल के संदेशखाली में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल को रोकने के पर केंद्रीय मंत्रियों ने टीएमसी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गुंडों और अपराधियों को पुलिस संरक्षण दे रही है।

विज्ञापन
संदेशखाली को लेकर गर्माई बंगाल की राजनीति।

Sandeshkhali Violence West Bengal: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया था। प्रतिनिधिमंडल आज संदेशखाली जा रहा था। उससे पहले ही उत्तर 24 परगना जिले में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर बीजेपी ने बंगाल सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

‘हम संदेशखाली पीड़ितों से मिलने आए हैं’

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और प्रतिनिधिमंडल की सदस्य अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हम संदेशखाली पीड़ितों से मिलने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए आए हैं। पुलिस हमें रोकने के लिए तत्परता के साथ खड़ी है। अगर यही तत्परता वह शेख शाहजहां और उसके गुंडों को गिरफ्तार करने में दिखाती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती।

‘अपराधियों और गुंडों को संरक्षण दे रही पुलिस’

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा कि बंगाल में सब कुछ गलत हो रहा है। यहां महिलाओं के साथ जिस तरह से व्यवहार किया जाता है, उससे हम शर्मिंदा हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों और गुंडों को संरक्षण दे रही है। हम संदेशखाली जाकर पीड़ितों से मिलना चाहते हैं, लेकिन पुलिस कहती है कि उन्हें ऊपर से हमें जाने की अनुमति न देने का आदेश है।

यह भी पढ़ें: Sandeshkhali violence: विधानसभा में सीएम ममता बनर्जी ने बताई हिंसा की असल वजह, विपक्ष के हमलों का दिया यह जवाब

विज्ञापन

बंगाल की महिलाओं के लिए न्याय कहां है?

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ममता बनर्जी ने संदेशखाली मामले में शाहजहां शेख को क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने विधानसभा के अंदर ऐसा किया। पूनावाला ने कहा कि बंगाल में लगातार हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, जो लोग इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन पर हमला किया जाता है। उन्होंने राज्य सरकार से सवाल पूछा कि पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए न्याय कहां है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के सभी बैंक अकाउंट फ्रीज, पार्टी ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola