'दारू लवर... हुक्का पार्टी', साक्षी के हत्यारे साहिल के इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

Sahil
विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली में 16 साल की एक लड़की की नृशंस हत्या के आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। पेशे से फ्रिज-एसी रिपेयरिंग मैकेनिक, साहिल ने पीड़िता को 20 से अधिक बार चाकू मारे और फिर सर पर पत्थर पटक कर जान ले ली। लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। इसमें शरीर पर चाकू के 16 जख्म पाए गए हैं, जिसमें 6 जख्म गर्दन और 10 पेट पर हैं।

साहिल के इंस्टा पोस्ट वायरल

प्रारंभिक जांच के अनुसार साहिल पीड़िता के साथ रिश्ते में था। उसकी हत्या करने से एक दिन पहले उसके साथ लड़ाई हुई थी। इस बीच साहिल के इस्टा पोस्ट वायरल हो रहे हैं। अपने प्रोफाइल में साहिल अपने को दारू लवर बताता है। अकाउंट के डिस्क्रिप्शन में लिखा है: “लव यू डार्क लाइफ… दारू लवर… यारों की यारी… सब पर भारी… 5 जुलाई… लव यू मॉम।”

Advertisment

साहिल काअकाउंट सार्वजनिक है और इसमें उसे और उसके दोस्तों को हुक्का पीते और पंजाबी गाने सुनते हुए पोस्ट किए गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नए पोस्ट छह सप्ताह पहले की थी, जिसमें लड़कों का एक समूह हुक्का पीता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि बैकग्राउंड में मारे गए पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला का गाना ‘सेल्फमेड’ बज रहा है।

विज्ञापन

साहिल ने साक्षी को रोककर सरेआम किया हमला

साहिल पर दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पीड़िता साक्षी की रविवार शाम उस वक्त हत्या कर दी गई जब वह अपने एक दोस्त के यहां जाने के लिए जा रही थी। साहिल ने उसे रोका और बोल्डर से उस पर हमला करने से पहले उस पर कई वार किए। यह घटना दिल्ली के रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में घटी।

केजरीवाल ने राज्यपाल से कहा- अपराधियों में कोई डर नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि एक नाबालिग लड़की को दिनदहाड़े बेरहमी से मार दिया गया। यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधियों में कोई डर नहीं है। एलजी साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कृपया कुछ करें। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ