Sabse Bada Sawal 25 March 2023: नमस्कार। मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़े सवाल में मैं बात करूंगा राहुल गांधी की, जो राजनीति का केंद्र बनते जा रहे हैं। पहले कोर्ट से सजा, फिर संसद की सदस्यता का जाना। विपक्ष कह रहा है कि ये सरकार दमन कर रही है। उधर, बीजेपी कह रही है कि इसमें सरकार क्या कर रही है। ये सबकुछ तो कानून के तहत हो रहा है।
ये तमाम दलीलें दो दिनों से आप सुनते आ रहे हैं। आज शनिवार को राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एक बार फिर आरोप लगाया कि इसलिए सदस्यता गई क्योंकि वे संसद में एक बार फिर भाषण देने वाले थे। एक बार फिर वे इसलिए कह रहे थे क्योंकि संसद सत्र के पहले सत्र में उन्होंने अडानी समूह और मोदी के बीच रिश्ते को लेकर आरोप लगाए थे। और कई सवाल भी पूछे थे।
यह भी पढ़ें: Hyderabad Suicide Case: मां-बाप ने अपने दो बच्चों को मारा, फिर खुद खाकर दे दी जान, हैरान कर देगी इसकी वजह
महाराष्ट्र से भी उठने लगी राहुल के खिलाफ आवाज
सरकार और अडानी समूह की घनिष्ठता और मित्रता को लेकर भी कुछ बातें कही थी, लेकिन उसे संसद की कार्यवाही से हटा दिया। राहुल ने कहा कि मेरे भाषण से सरकार डर गई। मैंने पीएम की आंखों में भी डर देखा है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं राहुल गांधी हूं सावरकर नहीं हूं, जो माफी मांगू लूं।
विपक्ष को मोदी ने पकड़ाया हथियार
इसके बाद अब महाराष्ट्र से भी बयान आने लगे हैं। मोदीजी ने विपक्ष को एक हथियार पकड़ा दिया है। विपक्ष पिछले साल सितंबर से एकजुटता की कवायद कर रहा है, उसे हवा मिल गई है। पहले एक गैर भाजपा और गैर कांग्रेसी गठबंधन की सुगबुगाहट दिखने लगी थी। लेकिन अब ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि ये सरकार अब तो डराने धमकाने पर उतर आई है। वही राहुल गांधी के साथ हो रहा है।
और पढ़िए – ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि…’, शत्रुघ्न सिन्हा बोले- ‘मेरे दोस्त मोदी’ ने राहुल को दिया बड़ा हथियार, विपक्ष को होगा बड़ा फायदा
तो क्या दूर की कौड़ी दिखने वाली विपक्षी एकता अब सतह पर आएगी? भाजपा क्या विपक्षी एकता के लिए दरवाजा खोल रही है? भाजपा क्या फिर राहुल बनाम मोदी की लड़ाई बनाना चाहती है? इन सवालों का जवाब जानने के लिए देखिए बड़ी बहस….
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
6 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
7 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
9 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
9 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
9 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
10 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
11 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines