'विनाशकाले विपरीत बुद्धि...', शत्रुघ्न सिन्हा बोले- 'मेरे दोस्त मोदी' ने राहुल को दिया बड़ा हथियार, विपक्ष को होगा बड़ा फायदा
Edited By Bhola Sharma

Shatrughan Sinha
Edited By Bhola Sharma

Shatrughan Sinha
Rahul Gandhi Disqualification: सूरत कोर्ट से मानहानि केस में दो साल की सजा के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई है। इसको लेकर कांग्रेस रविवार को पूरे देश में सत्याग्रह आंदोलन कर रही है। इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस नेता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी ने राहुल गांधी को बहुत बड़ा हथियार दे दिया है। इसका फायदा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में दिखेगा।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बहुत बड़ी और अच्छी शुरुआत हो गई है। एक चाइनीज कहावत है- journey of thousand miles begins with a single step। मतलब हजारों मील चलने की शुरुआत पहले कदम से होती है। मैं इसके लिए पीएम मोदी, मेरे दोस्त, फ्रेंड्स ऑफ सोसायटी को बधाई देता हूं। ये विनाशकाले विपरीत बुद्धि है। पीएम मोदी और सत्तारूढ़ सरकार ने राहुल गांधी को बहुत बड़ा हथियार दे दिया है।
#WATCH | On #RahulGandhi's disqualification, TMC MP Shatrughan Sinha says, "…I thank PM Narendra Modi. What they did is an example of 'Vinash Kale Viprit Buddhi.' But it will not only protect democracy but also help Rahul Gandhi & Opposition get an advantage of 100+ seats…" pic.twitter.com/9q7YXvfP6K
— ANI (@ANI) March 26, 2023
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मुद्दे पर हमारी नेता ममता बनर्जी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ गलत हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी का साथ दिया। आज नोट कर लें। 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष को कम से कम 100 सीटों का फायदा होगा। ये सोने पे सुहागा हुआ है। मैं रूलिग पार्टी और पीएम मोदी का शुक्रिया जताता हूं कि आपने जो कर्म किया है उसे भोगना पड़ेगा। राहुल गांधी के नेतृत्व को चांद चांद लगेगा।
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 303 सीटें हासिल हुई थी। वहीं विपक्षी दलों को 236 सीट मिली थी। अगर शत्रुघ्न सिन्हा का दावा सच निकल तो ये संख्या 336 पहुंच सकती है। लेकिन क्या सभी दल उस वक्त के राजनीतिक हालात में साथ आएंगे? यह बड़ा सवाल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: