जाति जनगणना पर RSS की क्या है सोच? अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कही ये बड़ी बात

कोलकाता केस पर सुनील आंबेकर ने कहा कि इस तरह के मामलों की अदालत में तेजी से सुनवाई हो। इसके अलावा सरकारी तंत्र पुलिस, फोरेंसिक और अन्य जांच एजेंसियों की सक्रियता में तेजी आनी चाहिए।

RSS, Sunil Ambekar statement, Sunil Ambekar statement on Caste Census, Palakkad

सुनील आंबेकर

विज्ञापन

RSS Sunil Ambekar statement: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का आज आखिरी दिन है। संघ प्रमुख मोहन भागवत आज शाम भाषण देंगे और इसके साथ यह बैठक खत्म हो जाएगी। यह बैठक केरल के पलक्कड़ शहर में 31 अगस्त से लेकर 2 सितंबर 2024 तक आयोजित की गई है। बैठक खत्म होने से पहले संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि संघ जातिगत जनगणना को लेकर चिंतित है, हमारे समाज में जातिगत जनगणना एक संवेदनशील मुद्दा है और यह राष्ट्रीय इंटीग्रेशन (एकीकरण) के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

Advertisment

दलित समुदाय की संख्या जानें

उन्होंने आगे कहा कि जाति जनगणना जैसे मुद्दे का इस्तेमाल चुनाव प्रचार और चुनावी उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इस मुद्दे को हम केवल लोगों के कल्याणकारी उद्देश्यों के लिए जैसे दलित समुदाय की संख्या जानने आदि के लिए कर सकते हैं।

कोलकाता केस पर यह है मत

सुनील आंबेकर ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के केस को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। उन्होंने कहा कि बैठक में इस विषय पर भी चर्चा हुई है। उनका कहना था कि आरएसएस का मत है कि इस तरह की घटना पर लगाम कसने के लिए इन मामलों की अदालत में तेजी से सुनवाई हो। इसके अलावा सरकारी तंत्र पुलिस, फोरेंसिक और अन्य जांच एजेंसियों की सक्रियता में तेजी आए।

विज्ञापन

वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर मिली शिकायतें

सुनील आंबेकर ने वक्फ बोर्ड से जुड़े संशोधन के विषय पर कहा कि यह बहुत बड़ा मुद्दा है। इस पर व्यापक स्तर पर चर्चा की जानी है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर खुद मुस्लिम समाज की ओर से बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आई हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ