---विज्ञापन---

देश angle-right

चलती कार में प्रेग्नेंट वर्किंग वूमेन से गैंगरेप, नोएडा में साथी कर्मचारियों ने शर्मसार की इंसानियत

Noida 4 month Pregnant Women rape: दिल्ली से सटे नोएडा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नोएडा सेक्टर 63 में चार महीने की गर्भवती महिला के साथ 3 लोगों ने दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है।

---विज्ञापन---

Noida Rape Case: दिल्ली से सटे नोएडा में 3 दोस्तों ने मिलकर एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाया और फिर चलती गाड़ी में उसका रेप किया। 4 महीने की गर्भवती महिला उन दरिंदो के सामने गिड़गिड़ाती रही कि उसके पेट में बच्चा है, उसे छोड़ दो। मगर हवस के भूखे आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। घटना के बाद जब महिला बदहाल अवस्था में थाने पहुंची, तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। महिला भटकते हुए दूसरे थाने गई और वहां उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

ऑफिस कलीग ने किया किडनैप

यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना किसी दूर-दराज के इलाके की नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा की है। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 63 में दरिंदरो ने युवती के साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। आरोपी कोई अंजान नहीं थे। उनमें से 2 को पीड़िता अच्छी तरह से जानती थी। दोनों उसके ऑफिस में साथ काम करते थे। आरोपियों ने पहले महिला को ऑफिस से अगवा किया और फिर चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘शराबी हाथों’ में बस, लोगों को रौंदता चला गया ड्राइवर, चपेट में आए 9 लोग; 3 की हालत गंभीर

क्या है पूरा मामला?

दरअसल महिला नोएडा सेक्टर 63 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। 20 वर्षीय पीड़िता नोएडा में अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में है। महिला 4 महीने की गर्भवती थी। 3 जुलाई की दोपहर उसके ऑफिस में काम करने वाले समीर नामक शख्स ने महिला को बहलाया फुसलाया और अपने साथ चलने को कहा। समीर ने पीड़िता से कहा कि उसके अंकल की तबीयत खराब है और उन्हें देखने अस्पताल जाना है। पीड़िता समीर के साथ बाइक से निकली। खोड़ा कॉलोनी में समीर ने बाइक रोक दी और उसे पास खड़ी बोलेरो कार में बैठने को कहा। कार में समीर के दो दोस्त पहले से मौजूद थे। उनमें से एक का नाम सतेंद्र था, लेकिन दूसरे शख्स को महिला नहीं जानती थी।

---विज्ञापन---

नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप

तीनों आरोपियों ने महिला को सॉफ्ट ड्रिंक पिलाई। पीड़िता का आरोप है कि ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला था। पीड़िता बेहोश हो गई और तीनों ने उसका रेप किया। जब पीड़िता को होश आया, तो उसने बताया कि वो प्रेग्नेंट है, उसे छोड़ दो। मगर तीनों ने उसकी नहीं सुनी और दोबारा उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। इसके बाद तीनों ने पीड़िता को घर छोड़ा और वहां से भाग निकले।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की शिकायत दर्ज करवाने के लिए जब महिला सेक्टर 63 स्थित थाने पहुंची, तो पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। पीड़िता ने दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी स्थित थाने में FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने एम्स में पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- हरियाणा BJP में शामिल होने पर क्या बोले JJP नेता? दविंदर बबली ने बदलाव की वजह भी बताई

First published on: Sep 02, 2024 03:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola