RSS BJP Relation: RSS और बीजेपी के बीच मतभेद की खबरें पिछले काफी दिनों से नागपुर से लेकर दिल्ली तक सुर्खियों का विषय रही है। अब इसे लेकर संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बड़ा बयान दिया है। मथुरा में अखिल भारतीय बैठक के समापन पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए होसबाले ने कहा कि परिवार में तो खटपट होती रहती है, इसको अन्य तरीके से नहीं सोचना चाहिए।
दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि संघ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के इरादों से वाकिफ है। हम उनकी टिप्पणियों के पीछे की भावना समझते हैं। यह स्वतंत्रता को बढ़ावा देने से जुड़ी है। न कि संबंध विच्छेद करने की बात है। होसबाले ने कहा मैं स्वयं जेपी नड्डा के यहां भोजन के लिए गया था। उन्होंने कहा कि परिवार में मतभेद होते हैं, लेकिन इन्हें निजी तौर पर हल किए जाते हैं। संघ सार्वजनिक विवादों में शामिल नहीं होता है।
ये भी पढ़ेंः गमलियाल हेम्ब्रोम कौन? जिनको BJP ने Hemant Soren के खिलाफ उतारा, दूसरी लिस्ट में कितने नाम?
जेपी नड्डा का बयान ताकत का प्रतिबिंब
होसबाले ने आगे कहा कि जेपी नड्डा का संदेश भाजपा को अपने पैरों पर खड़े होने से जुड़ा था, जोकि ताकत को दिखाता है नकि विभाजन। बता दें सरकार्यवाह का यह बयान लोकसभा चुनाव के दौरान जेपी नड्डा के बयान से जुड़ा है। जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव में चार चरणों के मतदान के बाद कहा कि भाजपा अब आत्मनिर्भर हो गई है। उसे संघ के समर्थन की आवश्यकता नहीं है। वहीं चुनाव परिणाम के बाद कुछ विश्लेषकों ने यह बताने की कोशिश की थी कि आरएसएस के कार्यकर्ताओं के चुनाव में नहीं उतरने से पार्टी की सीटें कम हुई है।
झारखंड-महाराष्ट्र चुनाव में अहम भूमिका
झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संघ अपनी तैयारी पूरी कर चुका है। जानकारी के अनुसार संघ टोलियां बनाकर हरियाणा चुनाव की तरह ही बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरेगा।
ये भी पढ़ेंः शिवपाल यादव ने CM योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर क्या कहा? UP में By Election से पहले बयानबाजी
संबंधित खबरें
'सभी आरोप बेबुनियाद', SIR और ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की मांग पर News24
6 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
5 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
5 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
6 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
7 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
7 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
8 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines