शिवपाल यादव ने CM योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर क्या कहा? UP में By Election से पहले बयानबाजी

UP By Election 2024: यूपी में विधानसभा के उपचुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान को जमकर सियासत हो रही है। सीएम के बयान पर सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है।

Shivpal Yadav reaction on CM Yogi Aditya nath Statement

Shivpal Yadav (File Photo)

विज्ञापन

Shivpal Yadav reaction on CM Yogi Aditya nath Statement: सीएम योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान पर सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने तंज कसा है। शिवपाल यादव ने कहा कि पीडीए ना तो बंटेगा और ना ही कटेगा और जो ऐसी बातें करेगा वो बाद में पिटेगा। अधिकारियों की चेतावनी पर उन्होंने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हम संविधान की रक्षा करना चाहते हैं। शिवपाल ने कहा कि वह वोट नहीं डालने दे रहे, वह वोट मांगने का काम करते हैं, बीजेपी के लोग वोट मांगते नहीं हैं, अधिकारियों से वोट मंगवाते हैं।

करहल में सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव के समर्थन में रैली करने पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि इस बार जसवंत नगर से भी बड़ी जीत होगी। शिवपाल ने कहा कि अब रिश्तेदारी टूट चुकी है पार्टी में ऐसे भगोड़े कभी वापस नहीं लिए जाएंगे।

विज्ञापन

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हो

वहीं यूपी पीसीसी चीफ अजय राय के राम मंदिर और दीपोत्सव को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि यह हमारा पुराना त्योहार है, सब लोग घरों में दीपक जलाते हैं। जितनी जिसकी जो इच्छा होती है, वह उतने दीपक जलाए। बीजेपी के लोग हमेशा ड्रामा करते हैं। वहीं प्रशासन की ओर से मंगाई गई 13 बटालियन बीएसएफ को लेकर कहा कि जनता के सामने फेल होंगे। अधिकारी लोग संविधान की कसम खाते हैं। हम लोग तो संविधान की रक्षा करेंगे। हम चाहते हैं कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हो।

विज्ञापन

यूपी में 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है। वहीं नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। बीजेपी ने इस बार करहल सीट से अखिलेश यादव के जीजा अनुजेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में करहल सीट पर सपा के लिए बड़ी चुनौती है। बता दें कि बीजेपी 9 में से 8 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि एक सीट उसने आरएलडी को दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ