गमलियाल हेम्ब्रोम कौन? जिनको BJP ने Hemant Soren के खिलाफ उतारा, दूसरी लिस्ट में कितने नाम?

Who is Gamliyal Hembrom: बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने बरहेट सीट से हेमंत सोरेन के सामने गमलियाल हेम्ब्रोम को प्रत्याशी बनाया है।

Jharkhand Assembly Election 2024 Who is Gamliyal Hembrom

Who is Gamliyal Hembrom

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने 2 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इससे पहले पार्टी ने 66 उम्मीदवारों की जंबो सूची जारी की थी। ऐसे में अब बीजेपी ने अपने कोटे के सभी 68 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। बीजेपी ने टुंडी से विकास महतो और बरहेट सीट से गमलियाल हेम्ब्रोम को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

बता दें कि गमलियाल 2019 का विधानसभा चुनाव भी बरहेट सीट से आजसू के टिकट पर लड़े थे उन्हें यहां कुल 2573 वोट मिले थे। सीएम हेमंत सोरेन बरहेट से चुनावी मैदान में हैं। 2019 के चुनाव में हेमंत ने बीजेपी प्रत्याशी साइमन माल्टो को 25 हजार से अधिक मतों से हराया था। सोरेन 2014 में दुमका से चुनाव लड़े थे, तब उन्हें बीजेपी लुईस मरांडी ने पराजित किया था। इसके बाद उन्होंने 2019 में बरहेट सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। बता दें कि इस सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। बता दें कि इस सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में आइये जानते हैं गमलियान हेम्ब्रोम कौन हैं जिनको पार्टी ने बरहेट से प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

पत्नी भी राजनीति में 

गमलियाल हेम्ब्रोम 5 साल पहले 2019 में पारा टीचर की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे। उन्हें खेलों से बड़ा लगाव रहा है। वे अपने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फुटबाल टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए जाने जाते हैं। इस टूर्नामेंट में देश-विदेश के खिलाड़ी भी शामिल होते हैं। हेम्ब्रोम की पत्नी विनीता टुडू भी राजनीति में सक्रिय हैं। वह प्रदेश की खैरवा पंचायत से लगातार 2 बार मुखिया का चुनाव जीत रही हैं।

विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में बीजेपी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसकी आजसू 10, लोजपा 1 और जेडीयू 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। प्रदेश में 13 नवंबर को 43 सीटों पर तो 20 नवंबर को 38 सीटों पर चुनाव होने हैं। जबकि नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ