BJP से मतभेद की खबरों पर क्या बोले RSS नेता? होसबाले के बयान के क्या मायने

What Dattatreya Hosabale said on JP Nadda Statement: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दिए गए बयान पर संघ ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा परिवार में मतभेद होते हैं तो उन्हें निजी तौर पर सुलझाया जाता है।

RSS BJP Relation What Dattatreya Hosabale said on JP Nadda Statement

Dattatreya Hosabale JP Nadda

RSS BJP Relation: RSS और बीजेपी के बीच मतभेद की खबरें पिछले काफी दिनों से नागपुर से लेकर दिल्ली तक सुर्खियों का विषय रही है। अब इसे लेकर संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बड़ा बयान दिया है। मथुरा में अखिल भारतीय बैठक के समापन पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए होसबाले ने कहा कि परिवार में तो खटपट होती रहती है, इसको अन्य तरीके से नहीं सोचना चाहिए।

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि संघ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के इरादों से वाकिफ है। हम उनकी टिप्पणियों के पीछे की भावना समझते हैं। यह स्वतंत्रता को बढ़ावा देने से जुड़ी है। न कि संबंध विच्छेद करने की बात है। होसबाले ने कहा मैं स्वयं जेपी नड्डा के यहां भोजन के लिए गया था। उन्होंने कहा कि परिवार में मतभेद होते हैं, लेकिन इन्हें निजी तौर पर हल किए जाते हैं। संघ सार्वजनिक विवादों में शामिल नहीं होता है।

जेपी नड्डा का बयान ताकत का प्रतिबिंब

होसबाले ने आगे कहा कि जेपी नड्डा का संदेश भाजपा को अपने पैरों पर खड़े होने से जुड़ा था, जोकि ताकत को दिखाता है नकि विभाजन। बता दें सरकार्यवाह का यह बयान लोकसभा चुनाव के दौरान जेपी नड्डा के बयान से जुड़ा है। जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव में चार चरणों के मतदान के बाद कहा कि भाजपा अब आत्मनिर्भर हो गई है। उसे संघ के समर्थन की आवश्यकता नहीं है। वहीं चुनाव परिणाम के बाद कुछ विश्लेषकों ने यह बताने की कोशिश की थी कि आरएसएस के कार्यकर्ताओं के चुनाव में नहीं उतरने से पार्टी की सीटें कम हुई है।

झारखंड-महाराष्ट्र चुनाव में अहम भूमिका

झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संघ अपनी तैयारी पूरी कर चुका है। जानकारी के अनुसार संघ टोलियां बनाकर हरियाणा चुनाव की तरह ही बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ