नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल गृह मंत्रालय की एक उच्चस्तरीय बैठक में ये निर्णय लिया गया है कि इन रोहिंग्या मुसलमानों को दिल्ली के ही बक्करवाला इलाके में फ्लैट और पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस निर्णय की केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सराहना की है और कहा है कि जिन लोगों ने भारत की शरणार्थी नीति पर अफवाह फैलाने और जानबूझकर इसे सीएए से जोड़कर अपना करियर बनाया है वे इससे जरुर निराश होंगे।
भारत ने हमेशा शरण मांगने वालों का स्वागत किया है- हरदीप सिंह पुरी
केंद्र सरकार के इस निर्णय को लेकर आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया है और उसमें लिखा है कि “भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी है। एक ऐतिहासिक निर्णय में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्हें बुनियादी सुविधाएं, यूएनएचसीआर आईडी और चौबीसों घंटे दिल्ली पुलिस प्रदान की जाएगी।”
और पढ़िए – Maharashtra: आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- एकनाथ शिंदे गुट के कुछ लोग हमसे संपर्क कर रहे
देश यूनाइटेड स्टेट रिफ्यूजी कन्वेंशन 1951 का करता है सम्मान- मंत्री
मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे लेकर एक और ट्विट किया है और उसमें लिखा है कि “भारत संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी सम्मेलन 1951 का सम्मान करता है और उसका पालन करता है और सभी को उनकी जाति और धर्म की परवाह किए बिना शरण देता है।
और पढ़िए – Monkeypox: एक सप्ताह में 20 फीसदी मामले बढ़े, देश में 35 हजार केस
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को कुल 250 फ्लैट प्रदान किए जाएंगे। इनके माध्यम से 1100 से भी अधिक रोहिंग्या को छत मिलेगी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस को भी सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली सरकार को भी निर्देश दिए गए है कि पंखा, लेंडलाइन व तीन टाइम का खाना प्रदान करें।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
2 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
3 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
5 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
6 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
8 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
9 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
11 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
11 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines