Karnataka Accident: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, दर्शन कर लौट रहे ऑटो सवार 9 श्रद्धालुओं की मौत

Karnataka Accident
विज्ञापन

Karnataka Accident: कर्नाटक के हसन में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में ऑटो सवार 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी ऑटो सवार हसनम्बा मंदिरों के दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अर्सीकेरे तालुका के गांधीनगर के बाद उनके ऑटो की एक दूध वाहन से टक्कर हो गई।

Advertisment

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि ऑटो और दूध वाहन की आमने-सामने की टक्कर हुई जिसके चलते ऑटो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने घटनास्थल पर जबकि कुछ की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई है।

हादसे की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। ये भी स्पष्ट नहीं है कि ऑटो में कितने लोग सवार थे। फिलहाल, हादसे के कारणों और मृतकों के शिनाख्त की कोशिश जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ