जयंत चौधरी का मन डोला रे डोला रे डोला....BJP संग बड़ी डील की जुगत में हैं छोटे चौधरी!

RLD Chief Jayant Choudhary

RLD Chief Jayant Choudhary

विज्ञापन

RLD Chief Jayant Choudhary: लोकसभा चुनाव 2024 में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और इंडियन नेशनल डेवमेंटल इन्क्लुसिव अलायंस (India) अभी से तैयारी में जुट गए हैं। दोनों ही गठबंधनों की बैठक आगामी दिनों में लगातार प्रस्तावित हैं। इस बीच India और NDA दोनों की नजरें उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें हैं। ऐसा कहा जाता है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री की गद्दी किसी पार्टी को मिलेगी, यह हमेशा ही यूपी तय करता आया है।

और पढ़ें – लोकसभा चुनाव से पहले सपा-रालोद का एक और झटका; इन 15 नेताओं ने थामा भाजपा का हाथ

विज्ञापन

जयंत चौधरी पर भाजपा की नजर

इस बीच राष्ट्रीय लोकदल (RLD) पर एनडीए की नजरें हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि एनडीए जयंत चौधरी को अपने पाले में लाने की कोशिश है। इसके पीछे वजह यह है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सीटों में अधिक कमी नहीं आई, लेकिन मत प्रतिशत जरूर गिरा। भाजपा का मानना है कि अगर जयंत चौधरी की पार्टी रालोद साथ आ जाए तो वह पश्चिमी यूपी में जाट समुदाय के मतों से क्लीन स्वीप कर सकती है।

आधा दर्जन सीटें भी नहीं दे रही भाजपा

यह भी खबर आ रही है कि भाजपा यूपी में राष्ट्रीय लोकदल को सिर्फ 3 सीटें दे रही हैं, जबकि जयंत चौधरी इससे अधिक की इच्छा है। असल पेच यहीं पर फंसा है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने जयंत चौधरी ने तीन सीटों का ऑफर दिया है। पार्टी का कहना है कि जयंत चौधरी को जो तीन सीटें दी जा रही हैं, उन पर जीत तय है। उधर, जयंत चौधरी अतिरिक्त सीटों की मांग कर रहे हैं। यहीं पर पेंच फंस गया है।

मुजफ्फरनगर सीट पर है रार

यह भी कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी ने आधा दर्जन सीटों पर अपना दावा ठोकने के साथ मुजफ्फरनगर सीट भी मांगी है। इसके कारण मामला फंस गया है, क्योंकि इस सीट पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी से संजीव बालियान सांसद हैं। जाहिर है भाजपा अपनी जीती हुई सीट शायद ही छोड़ना चाहे।

विज्ञापन

दलित, जाट और मुस्लिम के सहारे जयंत

इस सबके इतर जयंत चौधरी ने अपना अलग प्लान बनाया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति की समझ रखने वाले पत्रकार डा. अनिल चौधरी का कहना है कि जयंत चौधरी को लंबे राजनीतिक भविष्य को लेकर सोचना है तो वह एनडीए के साथ नहीं जाएंगे। भाजपा के साथ जाने का मतलब पार्टी का वजूद खोना, जयंत चौधरी शायद ही ऐसा करें। उनका कहना है कि जयंत ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर के साथ लंबी राजनीति के मद्देनजर गठजोड़ किया है। जयंत यह बखूबी जानते हैं कि अगर जाट मतदाताओं के साथ मुस्लिम और दलितों का साथ मिला तो कई सीटों पर रालोद की जीत तय है।

विज्ञापन

12 सीटों पर किया दावा

ताजा खबर यह है कि राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में 12 सीटों पर दावा किया है। पार्टी का कहना है कि जातिगत गणित के लिहाज से उसे 12 सीट मिलनी चाहिए। उधर, इस पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सपा का एतराज न भी हो तो कांग्रेस जरूरत अपना पक्ष रख सकती है, क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस को इस बार अधिक उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ