'भूत बनकर लौटूंगा…', अनशन पर अड़े सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, ऑर्गन फेलियर को लेकर डॉक्टरों ने जताई चिंता

मेडिकल टीम की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार वांगचुक का वजन घटकर 56.65 किलोग्राम रह गया है. बीते 24 घंटे में उनका आधा किलोग्राम वजन कम हुआ. डॉक्टर्स ने उनके ऑर्गन फेलियर की भी चिंता चाहिर की है. भूख हड़ताल शुरू करने से लेकर अब तक सोनम का कुल 9 किलोग्राम वजन कम हो चुका है.

SONAM.jpg_715288
विज्ञापन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट-यूपी पेपर लीक के खिलाफ अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को 20 दिन पूरे होने वाले हैं. सोशल मीडिया पर सोनम के अनशन को लेकर कई लोग उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं, तो कुछ लोग मीम बनाकर मजाकर रह रहे हैं. हालांकि मजाक करने के मामले में सोनम वांगचुक भी कुछ कम नहीं है, बेहद कमजोर हालत में भी उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर आस-पास वालों की हंसी छूट पड़ी. इस बीच सोनम ने साफ कहा कि वो अपना अनशन 20 जुलाई तक जारी रखेंगे और उस दिन संसद तक निकाले जाने वाले मार्च का नेतृत्व करेंगे.

धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग


जंतर-मंतर पर समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि यह मार्च सफल नहीं हुआ, तो वो ‘भूत बनकर लौटेंगे’. गौरतलब है कि वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए समाज के अलग-अलग वर्गों से लोग लगातार उनसे अनशन खत्म करने की अपील कर रहे हैं. सोनम वांगचुक की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के समर्थन में चल रहा प्रदर्शन अब अपने 28वें दिन में पहुंच चुका है.

Advertisment

रोज आधा किलोग्राम कम हो रहा वजन


मेडिकल टीम की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार वांगचुक का वजन घटकर 56.65 किलोग्राम रह गया है. बीते 24 घंटे में उनका आधा किलोग्राम वजन कम हुआ. डॉक्टर्स ने उनके ऑर्गन फेलियर की भी चिंता चाहिर की है. भूख हड़ताल शुरू करने से लेकर अब तक सोनम का कुल 9 किलोग्राम वजन कम हो चुका है. अपने संबोधन में वांगचुक ने समर्थकों से अपील की कि वो अपनी एनर्जी को 20 जुलाई के मार्च को सफल बनाने में लगाएं. उन्होंने कहा कि भले ही वो शारीरिक रूप से कमजोर पड़ चुके हैं, लेकिन उनका मनोबल पहले से भी मजबूत है और उन्हें भरोसा है कि उनके साथी भी भीतर से उतने ही सशक्त हैं.

अब तक कई प्रमुख हस्तियों और समर्थकों की अपील के बावजूद सोनम वांगचुक बार-बार यह दोहरा चुके हैं कि इस आंदोलन को सहानुभूति से ज्यादा जनभागीदारी की जरूरत है. इससे पहले एक वीडियो संदेश में भी उन्होंने लोगों से अनशन तुड़वाने की बजाय मार्च में शामिल होने का आग्रह किया था.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ