---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi-Amritsar-Katra Expressway: दिल्ली से कटरा अब सिर्फ 6 घंटे और अमृतसर 4 घंटे में! PM Modi आज देंगे कई बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 जुलाई 2026 को कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. उत्तर भारत में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने कि दिशा में यह प्रोजेक्ट्स काफी महत्वपूर्ण हैं. इस दौरान दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के भी कई पैकेजों का उद्घाटन होगा. जानिए पूरी डिटेल.

---विज्ञापन---

खबर की मुख्य बातें:-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई 2026 को उत्तर भारत की कई बड़ी एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
  • दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद दिल्ली से माता वैष्णो देवी धाम कटरा तक का सफर करीब 14-15 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे रह जाएगा.
  • प्रधानमंत्री हरियाणा के जींद में एक्सप्रेसवे के पैकेज 1 से 5 तक के 157.92 किलोमीटर लंबे चार लेन सेक्शन का उद्घाटन करेंगे.
  • इन सबके अलावा पीएम कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

भारत में इस समय देश के अलग-अलग राज्यों में सड़क नेटवर्क को मजबूत व तेज बनाने की दिशा में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और शुरू होने वाला है. इसका फायदा न सिर्फ वाहन मालिकों को होगा, बल्कि व्यापार, रियल एस्टेट, रोजगार आदि नजरिये से भी ये प्रोजेक्ट्स काफी फायदेमंद हैं. इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 जुलाई 2026 को कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

---विज्ञापन---

उत्तर भारत में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने कि दिशा में यह प्रोजेक्ट्स काफी महत्वपूर्ण हैं, जिनका उद्देश्य दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच सड़क संपर्क को मजबूत बनाना है. रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय से जिन परियोजनाओं का इंतजार किया जा रहा था, वह अब पूरा होने वाला है, जिसे यात्रियों तो तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा. साथ ही व्यापार, पर्यटन, धार्मिक यात्राओं और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनुराग कुमार? जिन्हें मिली दिल्ली पुलिस की कमान, IB में निभा चुके हैं बेहद अहम जिम्मेदारी

---विज्ञापन---

दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा धाम का सफर होगा आधा

इन सभी परियोजनाओं में अगर सबसे ज्यादा चर्चा जिसकी हो रही है, उनमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi-Amritsar-Katra Expressway) का नाम सबसे आगे है. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से कटरा पहुंचना पहले से काफी आसान हो जाएगा. आपको जानकर खुशी होगी कि जहां इस सफर को पूरा करने में 14-15 घंटे का सफर लगता है, इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद से यह सफर घटकर महज 6 घंटे का हो जाएगा, यानी यात्रा समय एकदम आधी हो जाएगी. इससे सबसे ज्यादा फायदा माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं, पंजाब आने-जाने वाले यात्रियों और कारोबार से जुड़ी काम करने वाले लोगों को मिलेगा.

157.92 किलोमीटर के हिस्से का होगा उद्घाटन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हरियाणा दौरे के दौरान जींद में दिल्ली-अमृतसर-कटरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज 1 से 5 तक के 157.92 किलोमीटर लंबे चार लेन सेक्शन का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि इस हिस्से लगभग 9,680 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के जालंधर पहुंचेंगे जहां, वे इसी एक्सप्रेसवे के 30.9 किलोमीटर लंबे पैकेज-6 का भी उद्घाटन करेंगे. इन दोनों सेक्शनों के शुरू होने से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच सड़क संपर्क पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

हरियाणा वालों के लिए भी बड़ी खुशखबरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में 12,470 करोड़ रुपये से ज्यादा की राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. इनमें एनएच-7 और एनएच-344 पर बना 33.81 किलोमीटर लंबा अंबाला-काला अंब फोर लेन हाईवे शामिल है, जिससे हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच सड़क संपर्क पहले से बेहतर होगा. इसके अलावा एनएच-352ए पर विकसित 40.60 किलोमीटर लंबे जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड हाईवे को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा. इस नए हाईवे के शुरू होने के बाद जींद से गोहाना का सफर लगभग 2 घंटे की बजाय सिर्फ 40 मिनट में पूरा किया जा सकेगा, जिससे यात्रियों, किसानों और माल परिवहन को बड़ा फायदा मिलेगा.

परियोजना / हाईवेलंबाईस्थानखास बात
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (पैकेज 1-5)157.92 किमीहरियाणा (जींद सेक्शन)चार लेन एक्सप्रेसवे, करीब ₹9,680 करोड़ की लागत से तैयार
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (पैकेज-6)30.9 किमीजालंधर, पंजाबदिल्ली-कटरा कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा
दिल्ली से कटरा सफर670 किमीदिल्ली से जम्मू-कश्मीरयात्रा समय 14-15 घंटे से घटकर करीब 6 घंटे होने की उम्मीद
अंबाला-काला अंब हाईवे33.81 किमीहरियाणा-हिमाचल प्रदेशNH-7 और NH-344 पर बेहतर कनेक्टिविटी
जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड हाईवे40.60 किमीहरियाणासफर समय 2 घंटे से घटकर 40 मिनट होगा
हरियाणा NH परियोजनाएं₹12,470 करोड़ से ज्यादाहरियाणाकई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात

भविष्य के लिए क्यों जरूरी है ये एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स

इन परियोजनाओं उद्देश्य आधुनिक एक्सप्रेसवे और हाईवे नेटवर्क के जरिए देश में तेज, सुरक्षित और बेहतर परिवहन व्यवस्था विकसित करना है. दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे सहित अन्य परियोजनाओं के शुरू होने से उत्तर भारत के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. इससे यात्रा का समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की संभावना है. बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से उद्योग, पर्यटन, धार्मिक यात्रा और कृषि क्षेत्र को नई रफ्तार मिलेगी. आने वाले समय में ये परियोजनाएं उत्तर भारत के आर्थिक विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, जिसकी जरूरत काफी है.

---विज्ञापन---

मुख्य निष्कर्ष:-  दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और अन्य हाईवे परियोजनाएं उत्तर भारत के परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव लाने वाली हैं. इनसे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आसान सफर की सुविधा मिलेगी, वहीं व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी नई गति मिलेगी.

यह भी पढ़ें:  Delhi-Mumbai Expressway Update: दिल्ली-NCR वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! DND से जुड़ा

---विज्ञापन---

Frequently Asked Questions

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना है, जिसका उद्देश्य दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच तेज और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देना है.
पूरे एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद दिल्ली से माता वैष्णो देवी धाम (कटरा) तक का सफर करीब 6 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है, जबकि अभी इसमें लगभग 14-15 घंटे लगते हैं.
इस एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद दिल्ली से अमृतसर का सफर लगभग 4 घंटे में पूरा होने की संभावना है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के कई पैकेजों सहित हरियाणा की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
First published on: Jul 17, 2026 12:32 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola