सेना की झांकी में पहली बार दिखेगी प्रलय मिसाइल
गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना की प्रलय मिसाइल पहली बार दुनिया को दिखाई जाएगी। इसके अलावा सेना के टी-90 भीष्म टैंक, ब्रह्मोस और पिनाका मिसाइल सिस्टम, आकाश हथियार प्रणाली, सारथ (इन्फैंट्री कैरिंग व्हीकल BMP-II), 10 मीटर का शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम, नाग मिसाइल सिस्टम, मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम अग्निबाण और बजरंग (लाइट स्पेशलिस्ट वाहन) डिस्प्ले किए जाएंगे।
ब्रह्मोस, पिनाका और आकाश जैसे एडवांस्ड डिफेंस प्लेटफॉर्म भी परेड का हिस्सा होंगे। इस साल की झांकी में सेना की तरफ से दो नए फीचर जोड़े गए हैं। इनमें बैटलफील्ड सर्विलांस सिस्टम और DRDO की झांकी में शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय को दिखाया जाएगा।
DRDO अपनी झांकी ‘रक्षा कवच- मल्टी लेयर प्रोटेक्शन एगेन्स्ट मल्टी-डोमेन थ्रेट’ में देश की रक्षा के लिए किए गए इनोवेशन को दिखाएगा। इसमें क्विक रिएक्शन सर्फेस-टु-एयर मिसाइल, एयरबॉर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम, सैटेलाइट बेस्ड सर्विलांस सिस्टम, मीडियम पावर रडार- अरुध्र, एडवांस्ड लाइट वेट टॉरपीडो, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम- धाराशक्ति, लेजर बेस्ड डायरेक्टेड एनर्जी वेपन समेत कई हथियार और सिस्टम शामिल हैं।