क्या आपने भी किराए पर दिया है फ्लैट? हो जाएं सावधान; आ सकता है GST का नोटिस!

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मकान मालिक को अपना फ्लैट किराए पर देते हुए एग्रीमेंट बनवाने में बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। एग्रीमेंट में कुछ शर्ते साफ की जानी चाहिए। आइए ये शर्तें क्या हैं? इस खबर में डिटेल में जानते हैं।

FRAUD

दिल्ली के सुमित चौधरी ने नोएडा में इन्वेस्टमेंट के मकसद से एक नामी सोसायटी में फ्लैट खरीदा। हर महीने सैलरी से अलग एक स्थायी आमदनी के मकसद से उन्होंने अपना वह फ्लैट 30000 रुपये प्रति माह किराए पर भी दे दिया। शुरू में किराएदार भी बेहद अच्छा लगा उसने एडवांस सिक्योरिटी और किराया दिया।

विज्ञापन

किराएदार जाते हुए नहीं लेकर गया सिक्योरिटी मनी वापस 

मामला तब पेचीदा हो गया जब उनका ये किराएदार कुछ दिन बाद बिना बताए चला गया और अब उसका फोन भी बंद जा रहा है। पहले तो वह बेहद खुश हुए कि उसने सिक्योरिटी राशि भी वापस नहीं मांगी। लेकिन सुमित चौधरी का बुरा समय जब शुरू हुआ जब उनके उस फ्लैट के एड्रेस पर लाखों का जीएसटी देनदारी का नोटिस पहुंचा।

विज्ञापन

मकान मालिक को कोर्ट और जीएसटी ऑफिस के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर 

पूर्वी दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में वकील मनीष भदौरिया ने बताया कि उनके पास इस तरह के कई केस आते हैं। जब किराएदार चला जाता है और मकान मालिक जीएसटी के ऑफिस में चक्कर काटता रहता है। उन्होंने बताया कि लोग अपने घर या फ्लैट को थोड़ी सी एक्ट्रा इनकम के लिए किराए पर तो दे देते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करते हुए बेहद सावधानी बरतनी चाहिए और उसके कानूनी पहलू भी जान लेने चाहिए।  उन्होंने कहा कि किसी केस में किसी जगह का  एड्रेस एक बार दर्ज हो जाए तो मकान मालिक मुकदमों में फंस सकता है।

विज्ञापन

रेंट एग्रीमेंट में लिखवाई जानी चाहिए ये सभी शर्तें 

इस बारे में मध्य प्रदेश में कार्यरत एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने बताया कि इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए मकान मालिक को रेंट एग्रीमेंट बनवाते हुए बेहद चौंकन्ना रहना चाहिए। उनका कहना था कि एग्रीमेंट में आप स्पष्ट रूप से ये लिखवाएं कि आपके फ्लैट या घर को किराएदार किसी भी बिजनेस, ऑनलाइन ट्रेडिंग या अन्य किसी काम के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि ठग आपके एड्रेस का यूज कर विभिन्न ट्रेडिंग करता है और बाद में सरकारी एजेंसियां उस एड्रेस पर टैक्स का नोटिस लेकर मकान मालिक से पूछताछ करती हैं।

रेंट एग्रीमेंट ठगी से ऐसे करें अपना बचाव

  • किराएदार का पुलिस वेरीफिकेशन जरूर करवाएं।
  • ज्यादा किराए के लालच में अपराधिक प्रवृत्ति और संदिग्ध लोगों को अपना फ्लैट किराए पर न दें।
  • एग्रीमेंट में नियम-शर्तों का ध्यान रखें।
  • फ्रॉड होने पर तुरंत इस बारे में पुलिस को लिखित शिकायत दें और कानूनी मदद लें।

ये भी पढ़ें: गुड न्यूज! दिल्ली में कल से लागू होगी आयुष्मान योजना, जानें किसे मिलेगा पहला मौका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ