हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली HC से अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के 'तिरंगा मार्च' पर नहीं लगेगी रोक; दिल्ली पुलिस को दिया निर्देश

CJP Protest: दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के 16 अक्तूबर 2026 के प्रोटेस्ट के रेगुलेशन को लेकर दिल्ली पुलिस के आश्वासन को दर्ज कर लिया है. अब शुक्रवार को सीजेपी कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में बिना किसी कानूनी रुकावट के तिरंगा यात्रा निकालेगी.

विज्ञापन
16 अक्टूबर के 'तिरंगा मार्च' करेगी सीजेपी

CJP Tiranga March: दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके को 16 अक्टूबर 2026 को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ को रोकने से इनकार कर दिया. हालांकि, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के इस आश्वासन को दर्ज कर लिया कि इस जमावड़े को कंट्रोल करने के लिए उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 नवंबर की तारीख तय की है.

ये अर्जी क्यों दायर की गई?

दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट पालिका बाजार में काम करने वाले एक स्ट्रीट वेंडर, अनिल कुमार गुप्ता की तरफ से दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी. उन्होंने कनॉट प्लेस और सेंट्रल दिल्ली के दूसरे हिस्सों में प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की. उनका तर्क था कि इस तरह की भीड़ से ट्रैफिक में रुकावट पैदा हो सकती है, कॉमर्शियल एक्टिविटीज पर असर पड़ सकता है और लोकल ट्रेडर्स की रोजी रोटी को नुकसान पहुंच सकता है. याचिका में अदालत से मांग की गई कि वो CJP को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में, या ऐसी जगहों पर जहां प्रदर्शन करने की ऑफिशियल परमिशन नहीं है, विरोध प्रदर्शन, मार्च या सार्वजनिक सभाएं आयोजित करने से रोके.

यह भी पढ़ें- ‘सिर्फ एक शख्स…ज्ञानेश कुमार के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया गया’, CJP का बड़ा आरोप

विज्ञापन

वकील सचिन पुरी ने एक्टिंग चीफ जस्टिस नितिन डब्ल्यू साम्ब्रे की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने ये मामला उठाया. उन्होंने सार्वजनिक आवाजाही और व्यापार पर पड़ने वाले संभावित असर को देखते हुए तत्काल दखल की मांग की. दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि प्रोटेस्ट को हैंडल करने के लिए इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं और भरोसा दिलाया कि वो कानूनी दायरे में रहते हुए हर मुमकिन कदम उठाएंगे.

CJP ‘तिरंगा मार्च’ क्यों आयोजित कर रहा है?

अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगे के साथ इकट्ठा होने को कहा है. ये ऐलान CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी और उन्हें रिमांड पर भेजे जाने के बाद की गई है. इन दोनों नेताओं और पार्टी कार्यकर्ता अजिंक्य शिंदे को बिना इजाजत जंतर-मंतर में एंट्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हाल ही में इस विरोध स्थल को प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगहों की लिस्ट से हटा दिया गया था.

विज्ञापन

दीपके ने की अपील

‘एक्स’ पर शेयर किए गए एक वीडियो में दीपके ने दिल्ली के बाहर रहने वाले लोगों से भी अपील की कि वो अपने-अपने शहरों में इसी तरह के ‘तिरंगा मार्च’ आयोजित करें. उन्होंने कहा कि इन प्रदर्शनों के जरिए ये संदेश दिया जाएगा कि राष्ट्रीय ध्वज को साथ रखना और उसे लहराना कोई अपराध नहीं माना जाना चाहिए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola