RBI Update on 2000 Rupee: 2000 रुपये के नोट को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 31 दिसंबर 2024 तक का डाटा शेयर किया है, जिसमें यह बताया गया है कि नोटबंदी के बाद 31 दिसंबर 2024 तक रिजर्व बैंक के पास कितने नोट वापस आ चुके हैं और मार्केट में कितने नोट चल रहे है? डाटा रिपोर्ट के अनुसार, 2000 रुपये के 98% नोट बैंक में वापस जमा हो गए और 6691 करोड़ रुपये के नोट अभी भी जनता के पास हैं और मार्केट में उन्हें चलाया जा रहा है। 31 दिसंबर 2024 तक, भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किए 2000 रुपये के 98.12% नोट वापस बैंक में पहुंचे। मई 2023 में नोटबंदी हुई थी और मार्केट में 3.56 लाख करोड़ के नोट थे, जिनमें से केवल 6,691 करोड़ बचे हैं।
यह भी पढ़ें:Train News: 47 ट्रेनों का रूट-नंबर-समय बदला, आज 1 जनवरी से ये होगा ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे का नया टाइम टेबल
RBI के 19 ऑफिसों में जमा करा सकते नोट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिजर्व बैंक ने PTI को दिए बयान में बताया कि 2000 रुपये के नोटों को बदलने या वापस बैंक में जमा करने की सुविधा अभी भी उपलब्ध है। 7 अक्टूबर 2023 तक सभी बैंक शाखाओं ने नोट वापस लिए। RBI के 19 कार्यालयों में नोट वापस करने का विकल्प अभी भी खुला है। बैंक के इन ऑफिसों में 9 अक्टूबर 2023 से 2000 रुपये के नोट वापस जमा कराए जा रहे हैं। इंडिया पोस्ट के जरिए भी लोग नोट वापस बैंक पहुंचा सकते हैं। लोग अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में खुले RBI के ऑफिसों में जाकर 2000 रुपये के नोट जमा करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:Indian’s Health And Fitness: जब खुद नहीं रहेंगे फिट तो विकसित कैसे बनेगा भारत?
2000 रुपये के नोट अभी भी चलन में
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नोटबंदी करके 2000 रुपये के नोट वापस ले लिए थे, लेकिन नोटबंदी के बावजूद 2000 रुपये के नोट चलन में बने हुए हैं और यह नोट आम इंसान नहीं, बल्कि कारोबारियों को पास हैं। रिजर्व बैंक ने साल 2016 में 1000 रुपये और 500 रुपये के नोटों की नोटबंदी करने के बाद 2000 रुपये के नोट जारी किए थे, लेकिन इन्हें भी बैंक वापस ले लिया है।
यह भी पढ़ें:12 महीने, 12 प्लेन क्रैश, 434 मौतें…साल 2024 में इन विमान हादसों ने डराया
संबंधित खबरें
बेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
21 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
2 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
3 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
4 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
4 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
4 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
5 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines