Ratan Tata Threat Call : देश के प्रख्यात कारोबारी रतन टाटा को लेकर मुंबई पुलिस को एक धमकी भरी फोनकॉल मिली थी। जानकारी के अनुसार इसमें कहा गया कि टाटा का हश्र भी वैसा ही होगा जैसा टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का हुआ था। बता दें कि मिस्त्री की मृत्यु एक कार हादसे में हुई थी।
पुलिस ने कॉल करने वाले की लोकेशन ट्रेस करते हुए उसकी पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि कॉल करने वाला शख्स पुणे का है और स्किजोफ्रेनिया से पीड़ित है। उसके पास एमबीए की डिग्री भी है। कॉल की लोकेशन कर्नाटक की मिली है।
कॉल आते ही सक्रिय हुई पुलिस, बढ़ाई टाटा की सुरक्षा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कॉल करने वाले शख्स ने रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा। उसने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो उनका हाल वैसा ही होगा जैसा साइरस मिस्त्री का हुआ था। कॉल आते ही पुलिस सक्रिय हुई और टाटा की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल टीम को लगाया गया।
पुणे का रहने वाला है शख्स, कर्नाटक से की फोनकॉल
वहीं, एक और टीम को कॉलर की पहचान का पता लगाने का काम सौंपा गया। टीम ने टेक्निकल सपोर्ट और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की मदद से कॉल करने वाले व्यक्ति को ट्रेस किया। कॉलर की लोकेशन कर्नाटक की पता चली है। पुलिस ने बताया कि वह महाराष्ट्र के पुणे शहर का रहने वाला है।
पांच दिन से घर से लापता है कॉल करने वाला व्यक्ति
यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस शख्स के घर पहुंची। यहां पता चला कि वह पिछले पांच दिन से लापता है। उसकी पत्नी ने इसे लेकर भोसारी पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उसके स्किजोफ्रेनिया से पीड़ित होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी एक्शन न लेने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें: अरब सागर में जहाज हाईजैक करने की कोशिश
ये भी पढ़ें: अंग्रेजों की राजधानी लंदन में भारतीयों का जलवा
ये भी पढ़ें: एक बैंक खाते पर बना सकते हैं कितनी UPI ID?
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
5 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
5 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
6 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
7 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
8 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
10 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
11 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines