Rameshwaram Cafe Blast Bangalore: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के एक दिन बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में व्हाइटफील्ड इलाके में कैफे परिसर के अंदर एक व्यक्ति को बैग ले जाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने इस बैग को कैफे में रखा और फिर विस्फोट होने से पहले वहां से चला गया।
पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया
पुलिस ने संदिग्ध के साथ देखे गए एक शख्स को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। संदिग्ध का चेहरा मास्क, चश्मे और टोपी से ढका हुआ था। संदिग्ध को रामेश्वरम कैफे के अंदर लगे कैमरों में इडली की प्लेट ले जाते हुए देखा गया था। यह विस्फोट शुक्रवार को दोपहर 12.50 से 1 बजे के बीच हुआ, जिसमें 10 लोग घायल हो गए।
डीके शिवकुमार ने दी जानकारी
रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के बारे में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि यह ब्लास्ट कम तीव्रता वाला था। उन्होंने बताया कि एक युवक कैफे के अंदर आया और एक छोटा बैग रखकर बाहर चला आया। यह बैग करीब एक घंटे बाद फट गया, जिससे 10 लोग घायल हो गए। शिवकुमार ने कहा कि मामले की जांच करने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का CCTV आया सामने, CM बोले- किसी ने Cafe में बैग छोड़ा था
बीजेपी ने सीएम से मांगा इस्तीफा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने मामले की जांच एनआईए को सौंपने की मांग की। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने विधानसभा की घटना के तीन दिन बाद ये हुआ है। सरकार अप्रत्यक्ष रूप से इन घटनाओं का समर्थन कर रही है। हर जगह वे नाकाम रहे हैं। पहले से ही, एफएसएल रिपोर्ट राज्य के गृह मंत्री के पास आ गई है, लेकिन वे इसे जारी नहीं कर रहे हैं।
कट्टरपंथियों को मिल रहा कांग्रेस का समर्थन
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार ने विधानसभा की घटना को गंभीरता से लिया होता तो आज ये घटना नहीं होती। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथियों को कांग्रेस का समर्थन मिल रहा है, इसलिए ये सब हो रहा है।
यह भी पढ़ें : कर्नाटक विधानसभा में मंदिर टैक्स विधेयक पास, भाजपा बोली- मस्जिदों को क्यों छोड़ा
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
7 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
10 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
11 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
12 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines