---विज्ञापन---

देश angle-right

Bengaluru में धमाका, रामेश्वरम कैफे में लगी भीषण आग, कई लोगों के घायल होने की खबर

Bengaluru Rameshwaram Cafe Explosion: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में घायलों लोगों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। धमाका इतना जोरदार था कि कैफे के शीशे तक टूट गए। कैफे की प्रॉपर्टी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

---विज्ञापन---

Bengaluru Rameshwaram Cafe Explosion: बेंगलुरु में जोरदार धमाका होने की खबर है। धमाका होते ही भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसने से कई लोग घायल हुए हैं। करीब 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

धमाका व्हाइट फील्ड इलाके में ITPL रोड पर रामेश्वरम कैफे में हुआ। धमाका होते ही रेस्टोरेंट ने आग पकड़ ली। रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों ने जाने बचाने के लिए बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन वे बुरी तरह झुलस गए।

---विज्ञापन---

हादसे की खबर मिलते ही HAL पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं। लोगों ने भी पुलिस-दमकल कर्मियों के सथ मिलकर बचाव अभियान चलाया।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कैफे की रसोई में सिलेंडर फटने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका कैफे की किचन में हुआ। सिलेंडर फटने के कयास लगाए जा रहे हैं। घायलों में कैफे के कर्मचारी भी शामिल हैं। व्हाइटफील्ड फायर स्टेशन के एक कर्मचारी ने बताया कि धमाका होने के असली कारण अभी तक पता नहीं हैं, लेकिन सिलेंडर फटने की बात कही जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं।

भाजपा सांसद ने हादसे पर शोक जताया

बेंगलुरु सेंट्रल से भाजपा सांसद PC मोहन ने हादसे पर शोक जताया। घायलों के परिवारों के साथ संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। घायलों और उनके परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

डोसा के लिए मशहूर रामेश्वरम कैफे

बता दें बेंगलुरु का रामेश्वरम कैफे डोसा के पूरे प्रदेश में मशहूर है। अकेले बेंगलुरु शहर में इस कैफे की कई ब्रांच हैं। 2022 में खुले इस कैफे में सुबह से शाम तक काफी भीड़ रहती है। लोग दोस्तों, परिवार, रिश्तेदारों को लेकर यहां डोसा खाने आने हैं। डोसा खाने के लिए यहां सीटें रिजर्व तक होती हैं। देश के कई सेलिब्रिटी यहां डोसा खाने के लिए स्पेशली आते हैं।

First published on: Mar 01, 2024 02:33 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola