rameshwaram cafe blast bangalore suspect cctv footage

सिर पर टोपी, काला चश्मा और मास्क से ढका चेहरा... सामने आया रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के संदिग्ध का CCTV फुटेज

Rameshwaram Cafe Blast Bangalore: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कैफे परिसर के अंदर एक संदिग्ध व्यक्ति बैग ले जाते हुए दि रहा है। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध ने इस बैग को कैफे के अंदर रखा और फिर ब्लास्ट होने से पहले वहां से चला गया।

Rameshwaram Cafe Blast Bangalore: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के एक दिन बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में व्हाइटफील्ड इलाके में कैफे परिसर के अंदर एक व्यक्ति को बैग ले जाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने इस बैग को कैफे में रखा और फिर विस्फोट होने से पहले वहां से चला गया।

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

पुलिस ने संदिग्ध के साथ देखे गए एक शख्स को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। संदिग्ध का चेहरा मास्क, चश्मे और टोपी से ढका हुआ था। संदिग्ध को रामेश्वरम कैफे के अंदर लगे कैमरों में इडली की प्लेट ले जाते हुए देखा गया था। यह विस्फोट शुक्रवार को दोपहर 12.50 से 1 बजे के बीच हुआ, जिसमें 10 लोग घायल हो गए।

डीके शिवकुमार ने दी जानकारी

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के बारे में  कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने  बताया कि यह ब्लास्ट कम तीव्रता वाला था। उन्होंने बताया कि एक युवक कैफे के अंदर आया और एक छोटा बैग रखकर बाहर चला आया। यह बैग करीब एक घंटे बाद फट गया, जिससे 10 लोग घायल हो गए। शिवकुमार ने कहा कि  मामले की जांच करने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।

बीजेपी ने सीएम से मांगा इस्तीफा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने मामले की जांच एनआईए को सौंपने की मांग की। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने विधानसभा की घटना के तीन दिन बाद ये हुआ है। सरकार अप्रत्यक्ष रूप से इन घटनाओं का समर्थन कर रही है। हर जगह वे नाकाम रहे हैं। पहले से ही, एफएसएल रिपोर्ट राज्य के गृह मंत्री के पास आ गई है, लेकिन वे इसे जारी नहीं कर रहे हैं।

कट्टरपंथियों को मिल रहा कांग्रेस का समर्थन

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार ने विधानसभा की घटना को गंभीरता से लिया होता तो आज ये घटना नहीं होती। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथियों को कांग्रेस का समर्थन मिल रहा है, इसलिए ये सब हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ