
Ayodha Ram Mandir के लिए चंद दिनों में जुटाया 4500 करोड़ का चंदा, जानें कितने लोगों ने दिया दान
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana
Ram Mandir donation details: अयोध्या में आज जिस श्री राम मंदिर के हम दर्शन कर रहे हैं, क्या आपको पता है कि उसके निर्माण के लिए विश्व का सबसे बड़ा डोनेशन कैंपेन चलाया गया था। यह कैंपेन 14 जनवरी 2021 से 27 फरवरी 2021 तक चला था। जानकारी के अनुसार तकरीबन 45 दिन चले इस अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान में कुल करीब 10 करोड़ लोगों ने 2500 करोड़ का दान दिया है।
भक्ति भाव से विभोर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रातःकाल 10 बजे से 'मंगल ध्वनि' का भव्य वादन होगा। 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र, विभिन्न राज्यों से, लगभग 2 घंटे तक इस शुभ घटना का साक्षी बनेंगे। अयोध्या के यतीन्द्र मिश्र इस भव्य मंगल वादन… pic.twitter.com/hvWWbWTZiP
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 21, 2024
जानकारी के अनुसार साल 2019 में अयोध्या के राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था। अदालत ने करीब 2.77 एकड़ जमीन पर श्री राम मंदिर निर्माण की अनुमति दी थी। इसके अलावा 5 एकड़ जमीन मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने की अनुमति मिली है। अदालत के इस निर्णय के बाद ही मंदिर संबंधी ट्रस्ट ने साल 2021 में इसके निर्माण के लिए कैंपेन चलाया था।
अनुमान है कि श्री राम मंदिर निर्माण में कुल करीब 1800 करोड़ रुपये खर्च आएगा। जानकारी के अनुसार साल 2020 में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। बताया जा रहा है कि 5 फरवरी 2020 से 31 मार्च 2023 तक कुल करीब 900 करोड़ रुपये श्री राम मंदिर निर्माण में खर्च हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को मंदिर के निर्माणकार्य का शिलान्यास किया था। 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust इस अभियान को देश-विदेश में लेकर गया था। जिसमें 10 करोड़ से अधिक लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए दान किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: