'जागो तो एक बार हिंदू जागो तो' Ram Mandir पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सुनाया गीत

Ram Mandir Inauguration: वीडियो पर अभी तक 3.6K से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वीडियो पर 53K से ज्यादा व्यू हो चुके हैं। 781 लोग इसे अभी तक रीट्वीट कर चुके हैं।

Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis

Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis

Ram Mandir Inauguration: आयोध्या राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हर कोई इससे जुड़े अपने अनुभव और यादें सांझा कर रहा है। इसी कड़ी में नागपुर में हुए एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राम जन्मभूमि आंदोलन को याद किया। आंदोलन के समय के हालत, जानमाल के हुए नुकसान को याद करते हुए उन्होंने गीत ‘जागो तो एक बार हिंदू जागो तो’ गाया।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी भगवा रंग की मराठी स्टाइल टोपी पहनी है

विज्ञापन

वीडियो में डिप्टी सीएम गीत गाते दिख रहे हैं। डिप्टी सीएम मंच से जैसे-जैसे एक पंक्ति गाते है कार्यक्रम में मौजूद लोग उनके पीछे उसे दोहराते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के अनुसार सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी भगवा रंग की मराठी स्टाइल टोपी लगाए दिख रहे हैं। हाफ जैकेट डाले डिप्टी सीएम हाथ में माइक पकड़े पूरे जोश में रुक रुककर एक-एक पंक्ति  गा रहे हैं, जिनके पीछे वहां मौजूद लोग भी उसे गाते दिख रहे हैं।

53 हजार से ज्यादा व्यू हो चुके हैं, नेटिजन्स जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे

इस वायरल वीडियो को लोग जमकर देख रहे हैं। नेटिजन्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वीडियो पर अभी तक 3.6K से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वीडियो पर 53K से ज्यादा व्यू हो चुके हैं। 781 लोग इसे अभी तक रीट्वीट कर चुके हैं। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में डिप्टी सीएम को मिलाजुला रिस्पांस मिल रहा है। किसी ने उनका समर्थन तो किसी ने उनकी आलोचना की है। बिट्टू शर्मा ने लिखा पत्नी से प्रेरणा लेकर गा रहे हैं। प्रतीक शुक्ला ने लिखा बढ़िया। कई लोगों ने जय श्री राम लिखकर अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ