Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को केंद्रीय दफ्तरों और संस्थाओं में ढाई बजे तक रहेगी छुट्टी, सरकार का बड़ा ऐलान

Ram Mandir Inauguration:  केंद्र सरकार के तहत आने वाले सभी ऑफिस और संस्थानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक छुट्टी रहेगी, ताकि कर्मचारी उस दिन सुबह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव देख सकें।

Ram Mandir Inauguration

केंद्रीय दफ्तरों मे 22 जनवरी को आधे दिन की रहेगी छुट्टी

विज्ञापन

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन होना है।  इसे लेकर पूरे देश में उत्सव और हर्षोल्लास का माहौल है। लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लाइव देखना चाहते है। केंद्रीय कर्मचारियों ने प्रसारण को लाइव देखने का अनुरोध किया था, जिस पर केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार के तहत आने वाले सभी ऑफिस और सभी संस्थानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक छुट्टी रहने का आदेश जारी किया गया है, ताकि कर्मचारी उस दिन सुबह राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव देख सकें।

विज्ञापन

 

कर्मचारियों की मांग पर केंद्र का ऐलान

कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पूरे देश में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की बंदी की घोषणा की है। इससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अभिजीत मुहूर्त में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी यानी 22 जनवरी को की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सभी शास्त्रीय परंपराओं का पालन करते हुए अभिजीत मुहूर्त में संपन्न कराया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के पहले शुभ संस्कारों का प्रारंभ 16 जनवरी से जारी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

पीएम मोदी होंगे समारोह के मुख्य अतिथि

विज्ञापन

बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा, मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, सचिन तेंदुलकर और  विराट कोहली समेत कई लोग समारोह में शामिल होंगे। ट्रस्ट ने कार सेवकों के परिजनों और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर चीफ जस्टिस समेत कई गणमान्य लोगों को निमंत्रण भेजा है। इस समारोह में 7000 से अधिक साधु-संत भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ