पीएम मोदी ने Ram Mandir समेत जारी की 6 डाक टिकट, जानें 5 खास बातें

Pm Modi releases postal stamp: डाक टिकटों पर रामायण की चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ समेत सूर्य, सरयू नदी और अयोध्या राम मंदिर के आसपास के चित्रों को दर्शाया गया है।

pm modi releases 6 postal stamp on ram mandir

पीएम मोदी ने जारी की 6 डाक टिकट

विज्ञापन

Pm Modi releases postal stamp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राम मंदिर, भगवान हनुमान, भगवान गणेश,  केवटराज, जटायु, और मां शबरी पर कुल छह डाक टिकट जारी की हैं। यह सभी हमें भगवान श्रीराम और भारत की संस्कृति के बारे में बताएंगी। पीएम मोदी ने यह विशेष भारत पोस्टल स्टांप के साथ विश्वभर के देशों अमेरिका, सिंगापुर, कनाडा, न्यूजीलैंड, संयुक्त राष्ट्र और कंबोडिया और द्वारा भगवान राम पर जारी डाक टिकट की एक पुस्तक का भी विमोचन किया है। आइए आपको बताते हैं इन डाक टिकट की प्रमुख बातें।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन समारोह है। इस दिन श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इससे पहले बुधवार को राम लला की मूर्ति राम मंदिर परिसर में पहुंचाई गई है।

डाक टिकट की खासियतें 

  • डाक टिकट का डिजाइन राम मंदिर पर आधारित है।
  • राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी पर डाक टिकट जारी किए गए हैं।
  • इन डाक टिकट पर रामायण की चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ को शामिल किया गया है।
  • डाकट टिकट पर सूर्य, सरयू नदी और अयोध्या की राम मंदिर के आसपास के क्षेत्र को दर्शाया गया है।
  • विश्व भर की अलग-अलग सभ्यता और संस्कृति में रामायण को लेकर उत्साह है। यह डाक टिकट लोगों की इन्हीं उत्साह और लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है।
  • पूरे विश्व में भगवान राम माता सीता की गौरव गाथा सुनाई जाती है। इन डाक टिकटों से हमें उन्हीं का पता चलेगा।
  • यह टिकट आज की पीढ़ी के लिए रुचिकर होंगी और उन्हें इनके माध्यम से भगवान श्री राम और भारत की संस्कृति के बारे में बताया जाएगा।
  • अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा, कंबोडिया और संयुक्त राष्ट्र समेत कुल 21 देशों ने अभी तक भगवान राम पर आधारित डाक टिकट जारी की हैं।
  • प्रभू राम व रामायण का प्रभाव विश्व भर में है, यह टिकट हमें उसे के बारे में बताएंगी।
  • डाक टिकट भगवान राम, माता सीता की लीला कथाओं की जाानकारी देगी।
  • यह टिकट हमें महर्षि वाल्मीकि के वचनों के बारे में जानकारी देंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ