Video: श्रीराम के अनन्य भक्त 'हनुमान' भी ठिठुरे, कमिश्नर ऑफिस में घुसे हीटर की आंच तापने

Chilling Weather Impact On Animals: ठंड ने इतना सितम किया है कि लोगों के साथ-साथ जानवर भी ठिठुर गए। इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Chilling Weather Impact, Monkey Entered Into Commissioner Office For Heating

ठंड ने ऐसा कहर बरपाया है कि इंसानों के साथ-साथ जानवर भी ठिठुर गए, देखिए फोटो।

UP Weather Impact Monkey Entered Into Commissioner Office: शीत लहर और घने कोहरे से देशभर के लोगों के हाड़ ही नहीं कांप रहे, बल्कि जानवर भी ठिठुर रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण उत्तर प्रदेश में देखने का मिला, जब एक बंदर ठंड से ऐसे ठिठुरा कि वह कानुपर में कमिश्नर ऑफिस के दफ्तर में घुस गया। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह रही कि बंदर सीधा हीटर के आगे जाकर बैठ गया।

विज्ञापन

बंदर को देखकर कमिश्नर ऑफिस में मौजूद दारोगा अशोक कुमार गुप्ता और अन्य पुलिस कर्मी भी चौंक गए। उन्होंने भी बंदर को पुचकारते हुए उसे पानी पिलाया। खाने को केला दिया। कुर्सी पर ठीक से बिठाया। हीटर को उसके सामने इस तरह व्यवस्थित किया कि उसे आंच लगती रहे, लेकिन उसके बाल न जलें। इस दौरान दफ्तर में मौजूद पुलिस कर्मियों की जिंदादिली भी देखने को मिली, जिन्होंने जानवर को ठंड से बचने में मदद की।

विज्ञापन

हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही

बता दें कि इन दिनों देश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। जहां लोग सड़कों पर अलाव सेंकते नजर आते हैं। वहीं दफ्तरों-घरों, स्कूलों-कॉलेजों में लोग हीटर तापते दिखते हैं। वहीं ठंड के असर से जानवर भी अछूते नहीं हैं। जिन लोगों को जानवरों को पालने का शौक है, वे तो जानवरों का ठंड से बचाव कर लेते हैं, लेकिन उन जानवरों का क्या, जिन्हें खुले में, सड़कों पर जिंदगी बितानी पड़ती है, क्योंकि इंसानों की तरह हर जानवर घर के अंदर या आश्रयघर में तो नहीं रह सकता। ऐसे में इंसानों को अपना फर्ज निभाना चाहिए, जैसे कानपुर पुलिस अफसरों ने निभाया।

विज्ञापन

4 से 5 दिन ठंड खूब सताएगी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिन पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिन में धूप निकल सकती है, लेकिन ज्यादातर इलाकों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। शीत लहर चलने से ठिठुरन का अहसास होगा। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ