Huge crowd of devotees in Ayodhya
विज्ञापन

राम मंदिर में कब करने जाएं आरती और दर्शन? जन्मभूमि ट्रस्ट ने जारी किया टाइम टेबल

Ram Mandir Time Table For Arti And Darshan: अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए यहां दर्शन और आरती के लिए टाइम टेबल जारी किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को सहूलियत हो सके।

Ram Mandir Time Table For Arti And Darshan : लंबे इंतजार के बाद बीती 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हो गया था। अब मंदिर में दर्शन करने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने आरती और दर्शन के लिए टाइम टेबल जारी किया है।

विज्ञापन

समय सूची के अनुसार रामलला की श्रृंगार आरती सुबह 4.30 बजे और मंगला आरती सुबह 6.30 बजे होगी। इसके बाद भक्तों को दर्शन सुबह 7 बजे से शुरू होगा। दोपहर 12 बजे भोग आरती होगी। शाम को 7.30 बजे संध्या आरती की जाएगी। रात 8 बजे भोग आरती की जाएगी और शयन आरती रात 10 बजे होगी।

राग सेवा कार्यक्रम की शुरुआत

शनिवार को यानी आज से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राग सेवा कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। गुडी मंडप में हो रहे इस आयोजन में देश भर के अलग-अलग प्रदेशों से आने वाले कला परंपराओं के 100 से ज्यादा प्रसिद्ध कलाकार इसका हिस्सा बन रहे हैं। ये कलाकार अगले 45 दिन तक भगवान श्रीराम की राग सेवा करेंगे।

विज्ञापन

22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल हुए थे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा था कि आज पूरा देश राममय और भावुक है। श्रीराम भी न्याय की प्रतिमूर्ति थे और उनका मंदिर भी न्यायपूर्ण तरीके से बना है। इसके लिए मैं न्यायपालिका का आभार जताता हूं।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा था कि आज भारतवासी इस शुभ दिन के साक्षी बने हैं और ऐसा अनगिनत राम भक्तों की तपस्या और त्याग की पराकाष्ठा की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि राम आग नहीं, ऊर्जा हैं। राम विवाद नहीं, समाधान हैं। राम सिर्फ हमारे नहीं, वह तो सबके हैं। राम ही वर्तमान हैं, वही अनंतकाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ