Ram lalla idol adorned diamond: अयोध्या श्री रामलला की मूर्ति में हीरे और माणिक लगे हुए हैं। इतना ही नहीं मूर्ति हाथ में सोने के धनुष और बाण पकड़े हैं। सोमवार को इस भव्य मूर्ति की पूरे विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। पीएम मोदी ने रामलला की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान सेना के हेलीकॉप्टर नवनिर्मित श्री राम मंदिर परिसर पर फूलों की वर्षा करते दिखे।
ये भी पढ़ें: Ram Lalla Consecration: विराजमान हुए रामलला, तस्वीरों और वीडियो में करें दिव्य दर्शन
मूर्ति का वजन 200 kg और ऊंचाई 4.24 फीट है
जानकारी के अनुसार रामलला की मूर्ति काले पत्थर से बनी है। मूर्ति में भगवान श्रीराम के बाल रूप को दर्शाया गया है। बेहद मनमोहक छवि वाली भगवान राम की यह मूर्ति करीब 200 kg की है। मूर्ति की ऊंचाई 4.24 फीट और चौड़ाई 3 फीट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा ‘अयोध्या नगरी में श्री राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का असाधारण क्षण हर किसी को भावुक कर देने वाला है’। उन्होंने आगे का कि, ‘इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
भगवान सूर्य हैं विराजमान, पट्टिका पर दिखे हनुमान जी
श्री रामलला की मूर्ति के मुकुट में एक तरफ भगवान सूर्य विराजमान है और उसके साथ चक्र, गदा और शंख बना हुआ है। इसके अलावा मंदिर के आसपास बनी पट्टिका में एक तरफ भगवान हनुमान और दूसरी तरफ गरुड़ जी बने हुए हैं। श्री रामलला मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत बड़ी संख्या में माननीय लोग उपस्थिति रहे। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ, भाजपा नेता जेपी नड्डा समेत अन्य बीजेपी नेताओं ने ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग रामलला मूर्ति के दर्शन किए।
ये भी पढ़ें: Ram Lalla Consecration: विराजमान हुए रामलला, तस्वीरों और वीडियो में करें दिव्य दर्शन
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
5 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
6 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
8 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
9 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
10 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
11 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
12 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
14 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
14 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines