Ram Mandir Darshan: 23 जनवरी से सुबह 8 बजे आम लोगों के लिए खुलेंगे कपाट, दो घंटे भगवान करेंगे विश्राम

Ram Mandir Darshan after pran pratishtha: दिन में 1 बजे से 3 बजे तक भगवान राम के दर्शन बंद रहेंगे। 23 जनवरी से रोजाना 1 लाख लोगों के अयोध्या पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है।

ayodhya ram mandir

अयोध्या राम मंदिर credit- news24 GFX

विज्ञापन

Ram Mandir Darshan after pran pratishtha: अयोध्या के श्री राम मंदिर की तरफ आज पूरा देश टकटकी लगाए देख रहा है। 23 जनवरी से यह मंदिर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक रोजाना करीब एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के यहां आने का अनुमान है। इतना बड़ी संख्या में लोगों के आने के लिए मंदिर में दर्शन, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। भगवान राम को हर घंटे फल और दूध का भोग लगाया जाएगा।

3 बजे शुरू होगा श्री राम का शृंगार और पूजा अर्चना

अयोध्या जिला प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक 23 जनवरी से श्री राम मंदिर का रूटीन सुबह 3 बजे शुरू होगा। पूरे दिन के लिए श्री रामोपासना संहिता (टाइमटेबल) तैयार किया गया है। पहले सुबह पुजारीगण भगवान श्री राम का शृंगार करेंगे। विधि-विधान से उन्हें 4 बजे तक जगाया जाएगा। इसके बाद सुबह 8 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। यहां आने वाले लोग भगवान श्री राम के दर्शन कर सकेंगे। जानकारों के अनुसार रामलला विशेष अवसरों पर पीतांबर रंग के वस्त्र धारण करेंगे। इसके अलावा सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को हल्का पीला, शनिवार को नीला और रविवार को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनेंगे। शाम 7 बजे दिन की आखिरी संध्या आरती होगी।

विज्ञापन

रोजाना 14 घंटे होंगे भगवार श्री राम के दर्शन

जानकारी के अनुसार दिनभर में पांच बार भगवान श्री राम की आरती की जाएगी। दोपहर करीब 1 बजे से 3 बजे तक दर्शन बंद रहेंगे। इस दौरान भगवान राम विश्राम करेंगे। फिर दोपहर 3 बजे दोबारा दर्शन शुरू किए जाएंगे, जो रात 10 बजे तक निरंतर चलते रहेंगे। फिलहाल रोजाना एक लाख लोगों के अयोध्या पहुंचने का अनुमान है, आगे यह संख्या और बढ़ने अंदेशा है। भक्तों की संख्या बढ़ने पर दर्शन का टाइम बढ़ाया भी जा सकता है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ