वेटर,मजदूर से लेकर एशियन गेम्स में मेडल तक का सफर, यूथ ऑइकन बना यह भारतीय एथलीट

Ram Baboo Wins Bronze Medal In Asian Games 2023

Ram Baboo Wins Bronze Medal In Asian Games 2023

विज्ञापन

Ram Baboo Wins Bronze Medal In Asian Games 2023: चीन में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में 35 किमी. पैदल चाल प्रतियोगिता में भारत के एथलीट राम बाबू ने कांस्य पदक जीता है। रामबाबू ने 35 किमी. मिक्स वाॅक इवेंट में मेडल अपने नाम किया है। बता दें कि चीन में चल रहे एशियन गेम्स में भारत ने एक के बाद एक पदक जीतते हुए अब तक 17 गोल्ड अपने नाम किए है। वहीं अब तक 81 पदक भारत की झोली में आ चुके हैं। भारत एशियन गेम्स के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा पदक जीत चुका है। भारतीय एथलीटों ने इस गेम्स में कमाल का प्रदर्शन किया है।

पूरा देश दे रहा बधाई

बता दें कि रामबाबू और मंजू रानी की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। कोई इनके संघर्ष की कहानी बता रहा है तो कोई वीडियो और तस्वीरें शेयर कर इन्हें बधाई दे रहा है। 24 साल के रामबाबू बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें हौंसले और संघर्ष के बाद यह कामयाबी मिली है।

Advertisment

कोविड के दौरान की मजदूरी

जानकारी के अनुसार रामबाबू कोविड के दौरान अपना पेट पालने के लिए मनरेगा में मजदूरी करते थे। उसी से अपना जीवनयापन करते थे। मजदूरी से पहले वे वेटर का काम करते थे। जिदंगी की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने एक आम भारतीय की तरह सभी कार्य किए। लेकिन कभी अपने सपने को खत्म नहीं होने दिया। रामबाबू ने कांस्य जीतकर देश को गौरवान्वित करने का काम किया है।

ओलंपिक में जीतना है मेडल

रामबाबू ने एशियन गेम्स में तो अपना परचम लहरा दिया है लेकिन उनका सपना ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतना है। वेटर और मजदूर से लेकर भारत के लिए मेडल जीतने तक का उनका पूरा सफर भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। वे भारत में अब एक युथ ऑइकन बन गए हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ