---विज्ञापन---

राज्यसभा ने 5 BRS सांसदों को जारी किया विशेषाधिकार नोटिस, सदन की अवमानना पर कार्रवाई

Rajya Sabha issues privilege notice to 5 BRS MPs: ये नोटिस बीजेपी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर की शिकायत के बाद जारी किए गए हैं।

Rajya Sabha issues privilege notice to 5 BRS MPs: राज्यसभा सचिवालय ने सितंबर में आयोजित संसद के विशेष सत्र के दौरान विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना के संबंध में बीआरएस के 5 राज्यसभा सांसदों के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

बीआरएस सांसदों में केशव राव, केथी रेड्डी सुरेश रेड्डी, दामोदर राव दिवाकोंडा, वद्दीराजू रविचंद्र और बदुगुला लिंगैया यादव के नाम ​शामिल है। राज्यसभा के सभापति के कार्यालय की ओर से सदन के नियमों का उल्लंघन करते हुए तख्तियां प्रदर्शित करने का आरोप है।

---विज्ञापन---

ये नोटिस बीजेपी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर की शिकायत के बाद जारी किए गए हैं। उन्होंने राज्यसभा सांसदों द्वारा सदन के नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज की।

---विज्ञापन---

विशेषाधिकार समिति के नोटिस में कहा गया है- “8 नवंबर, 2023 को हुई बैठक में समिति ने इस मामले पर विचार किया। समिति ने अपनी आगे की कार्रवाई तय करने से पहले इस पर आपके विचारों/टिप्पणियों को सुनने का फैसला किया।”

इसके बाद समिति ने बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर की शिकायत स्वीकार की। सभी बीआरएस सांसदों को 28 नवंबर को समय सीमा से पहले प्रतिक्रिया में अपनी टिप्पणियां देने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि “कृपया इस मामले में मंगलवार, 28 नवंबर, 2023 तक अपनी टिप्पणियां प्रस्तुत करें, ताकि इसे समिति के समक्ष विचारार्थ रखा जा सके।”

---विज्ञापन---

राज्यसभा सभापति ने राज्यसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम 188 के तहत बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर की शिकायत पर विचार कर ये निर्णय लिया। तेलंगाना में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव हैं। वह भारत राष्ट्र समिति बीआरएस के अध्यक्ष भी हैं। इसका पूर्व तेलंगाना राष्ट्र समिति था।

First published on: Nov 13, 2023 10:46 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola