राज्यसभा चुनाव में यूपी समेत तीनों राज्यों में क्रॉस वोटिंग, कहां किसका पलड़ा भारी?

Rajya Sabha Election 2024 Voting: राज्यसभा की 41 सीटों में से 15 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों में से यूपी की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की 1 सीट शामिल है। इन राज्यों में से सबसे रोचक मुकाबला उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है।

rajya sabha election 2024 voting bjp congress uttar pradesh

Rajya Sabha Election 2024 : राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज

Rajya Sabha Election 2024 Voting NDA Vs INDIA: राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान जारी है। ये सीटें उत्तर प्रदेश (UP), कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की हैं। यूपी में राज्यसभा की 10, कर्नाटक में 4, और हिमाचल प्रदेश में एक सीट पर चुनाव होना है। मतदान के दौरान यूपी में सपा को बड़ा झटका लगा है। उसके अबतक 7 विधायक बीजेपी को समर्थन जता चुके हैं। वहीं, हिमाचल में एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है।

विज्ञापन

निर्विरोध चुने गए 41 सदस्य

बता दें कि राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव होना था, लेकिन 41 सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब 15 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। निर्विरोध निर्वाचित होने वाले सांसदों में बीजेपी के 20, कांग्रेस के 6, तृणमूल कांग्रेस के 4, वाईएसआर कांग्रेस के 3, राष्ट्रीय जनता दल और बीजू जनता दल के 2-2 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा, जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना और भारत राष्ट्र समिति के एक-एक सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन

किस राज्य की कितनी सीटों पर होना है चुनाव?

1- उत्तर प्रदेश- 10

2- महाराष्ट्र- 6

विज्ञापन

3- बिहार- 6

4- पश्चिम बंगाल- 5

विज्ञापन

5- मध्य प्रदेश- 5

6- गुजरात- 4

विज्ञापन

7- कर्नाटक- 4

8- आंध्र प्रदेश- 3

विज्ञापन

9- तेलंगाना- 3

10- राजस्थान- 3

विज्ञापन

11- ओडिशा- 3

12- उत्तराखंड- 1

विज्ञापन

13- छत्तीसगढ़- 1

14- हरियाणा- 1

विज्ञापन

15- हिमाचल प्रदेश- 1

राज्यसभा चुनाव के लिए कब होगा मतदान?

राज्यसभा चुनाव के लिए आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना शाम 5 बजे की जाएगी। इस चुनाव में तीन राज्यों के विधायक हिस्सा लेंगे। चुनाव बैलट पेपर के जरिए होगा।

विज्ञापन

यूपी में मुकाबला हुआ रोचक

यूपी में बीजेपी की तरफ से आठवां उम्मीदवार उतारे जाने के बाद मुकाबला रोचक हो गया है। बीजेपी को अपना उम्मीदवार जिताने के लिए 10 अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी। राज्य में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 37 प्रथम वरीयता वोटों की जरूरत होती है। बीजेपी के पास 286 विधायक हैं, जो जरूरी 296 वोटों में से 10 कम हैं। ऐसे में उसे अन्य दलों के विधायकों के प्रथम वरीयता मतों की जरूरत होगी।

विज्ञापन

बीजेपी ने यूपी से किसे बनाया उम्मीदवार ?

1- RPN सिंह

विज्ञापन

2- चौधरी तेजवीर सिंह

3- अमरपाल मौर्य

विज्ञापन

4- संगीता बलवंत

5- सुधांशु त्रिवेदी

विज्ञापन

6- साधना सिंह

7- नवीन जैन

विज्ञापन

8- संजय सेठ

सपा ने किसे बनाया प्रत्याशी?

1- जया बच्चन

विज्ञापन

2- रामजीलाल सुमन

3- आलोक रंजन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ