---विज्ञापन---

देश angle-right

क्या है राज्यसभा का इतिहास, 5 पॉइंट्स में जानें यह लोकसभा से कैसे अलग?

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा में कुल 250 सदस्य होते हैं। इनमें से एक तिहाई सदस्य दो साल में सेवानिवृत होते हैं। 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की 15 सीटों के लिए मतदान होने हैं। सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू होगी। शाम 5 बजे बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

---विज्ञापन---

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा के लिए 27 फरवरी को मतदान होंगें। इस चुनाव में देश के अलग-अलग राज्यों से 56 राज्यसभा सदस्य चुने जाने हैं। जिसमें से 41 सीटों के लिए सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं, सिर्फ उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की 15 सीटों के लिए मतदान होने हैं। राज्यसभा में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से 10 सदस्य और सबसे कम उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ से एक-एक सीटें हैं।

---विज्ञापन---

क्या है राज्यसभा का इतिहास 

अप्रैल 1952 में भारत सरकार ने काउंसिल ऑफ स्टेट बनाई थी। इसके दो साल बाद 23 अगस्त 1954 को तत्तकालीन सरकार ने इसका नाम बदलकर राज्यसभा रखा। इससे भी पहले का इतिहास खंगाले तो पता चलता है कि साल 1919 में अग्रेजों की ब्रिटिश इंडिया कंपनी एक ऊपरी सदन बनाया था। जिसे ही बाद में काउंसिल ऑफ स्टेट कहा जाता था। जानकारी के अनुसार राज्यसभा में कुल 250 सीटें होती हैं। जिनमें से 238 सीटों पर अप्रत्यक्ष चुनाव होते हैं। इसके अलावा 12 सीटों के लिए देश के राष्ट्रपति सदस्याें को मनोनीत करते हैं। मनोनीत सदस्य देश के विज्ञान, साहित्य, समाजसेवा कलाकार समेत अलग-अलग वर्गों से चुने जाते हैं।

---विज्ञापन---

राज्यसभा और लोकसभा में क्या अंतर होता है

लोकसभा

  • लोकसभा की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष करते हैं।
  • लोकसभा में कुल 552 सीटें हैं।
  • लोकसभा में सदस्य आम लोगों द्वारा चुने जाते हैं।
  • लोकसभा का कार्यकाल पांच साल के लिए होता है।
  • लोकसभा सदस्य बनने के लिए आयु सीमा 25 साल है।

राज्यसभा

---विज्ञापन---
  • राज्य सभा में उप-राष्ट्रपति उसकी अध्यक्षता करते हैं।
  • राज्यसभा में 250 सदस्य होते हैं।
  • राज्यसभा सदस्य चुनने के लिए विधायक वोट डालते हैं।
  • राज्यसभा का कार्यकाल छह साल के लिए होता है।
  • राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य दो साल में सेवानिवृत होते हैं।
  • राज्यसभा सदस्य के लिए आयु सीमा 30 वर्ष है।

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2024: 15 राज्य, 56 सीटें, 41 से उम्मीदवार निर्विरोध जीते; कल 15 सीटों पर मतदान

First published on: Feb 26, 2024 09:30 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola