Rajya Sabha Election 2024 Cross Voting: राज्यसभा चुनाव के लिए तीन राज्यों की 15 सीटों पर मतदान जारी है। इसमें यूपी की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट शामिल है। मतदान के दौरान यूपी में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उसके 8 विधायकों ने बीजेपी उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया है। वहीं, हिमाचल में भी क्रॉस वोटिंग देखने को मिल रही है।
सपा के किन विधायकों ने बीजेपी को दिया समर्थन?
यूपी में सपा के 8 बागी विधायकों को मतदान कराने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपने साथ लेकर गए। सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह, राकेश पांडे, अभय सिंह, मनोज पांडे, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी, महराजी प्रजापति और आशुतोष मौर्य ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया है। माना जा रहा है कि बीजेपी के आठवें कैंडिडेट संजय सेठ को प्रथम वरीयता के 26-28 मत मिल सकते हैं, जबकि सपा प्रत्याशी को सब मिलाकर 20 वोट ही मिलने की संभावना है। ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ की जीत लगभग सुनिश्चित है।
हिमाचल प्रदेश में 9 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 9 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इससे यहां का सियासी समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। हिमाचल में राज्यसभा की एक सीट के लिए मतदान जारी है। सभी 68 विधायकों ने अपना वोट डाला है।
‘मेरे जीतते ही कांग्रेस सरकार गिर जाएगी’
बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष महाजन का कहना है कि हमने चुनाव को दिलचस्प बनाया है। उन्होंने दावा किया कि मेरे जीतते ही कांग्रेस सरकार गिर जाएगी। इस दौरान महाजन ने सीएम सुक्खू पर भी जमकर निशाना साधा।
सुबह 9 बजे से मतदान जारी
सुबह 9 बजे से विधानसभा में मतदान जारी है, जो शाम चार बजे तक चलेगी। उसके बाद शाम 5 बजे मतों की गणना होगी। कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि बीजेपी ने हर्ष महाजन को प्रत्याशी बनाकर चुनाव में उतारा है।
यह भी पढ़ें: क्या है राज्यसभा का इतिहास, 5 पॉइंट्स में जानें यह लोकसभा से कैसे अलग?
सुखविंद सिंह सुक्खू ने किया जीत का दावा
मतदान के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जीत का दावा करते हुए कहा कि सभी विधायकों ने पार्टी की विचारधारा पर अपने मत का इस्तेमाल किया है। पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। सभी कांग्रेस विधायक सरकार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी भाजपा पैसे की अंतरात्मा की बात कर रही है, क्योंकि भाजपा की कोई अंतरात्मा नहीं है, पैसा ही उनकी अंतरात्मा है। अगर कोई पार्टी की सोच से हटकर वोट डालता है तो उसमें सौदेबाजी का अंदेशा होता है।
कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट डालेंगे सपा विधायक
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी विधायक कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट डालेंगे। हालांकि, कुछ लोगों की नाराजगी जरूर हो सकती है, लेकिन पार्टी विचारधारा से हटकर कोई भी विधायक वोट नहीं डालेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जरूर कैंडिडेट देखकर सरकार को मुश्किल में डालने का प्रयास किया है, लेकिन सरकार अपना बहुमत स्थापित करेगी और जो लोग नाराज हैं, उसको लेकर सरकार को गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है। अभी भी सरकार के पास काफी समय बचा हुआ है। सभी लोगों को साथ में लेकर चलना होगा।
कर्नाटक में क्या बीजेपी विधायक ने की क्रॉस वोटिंग?
कर्नाटक में कांग्रेस ने दावा किया है कि बीजेपी विधायक एसटी सोमशेखर ने क्रॉस वोटिंग की है। हालांकि, बीजेपी विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल (यतनाल) ने कहा कि कभी-कभी ऐसी चीजें होती हैं। पार्टी ने बीजेपी-जेडी(एस) उम्मीदवारों को वोट देने का स्पष्ट निर्देश दिया था।
यह भी पढ़ें: मनोज पांडेय कौन हैं, जिन्होंने सपा के चीफ व्हिप पद से दिया इस्तीफा; CM योगी से की मुलाकात
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
50 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
3 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
3 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
4 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines