सोनिया गांधी कल राज्यसभा के लिए भरेंगी नामांकन, रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी

Rajya Sabha Election : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा जाएंगी। इसके बाद उनकी लोकसभा सीट रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं।

Sonia gandhi Priyanka Gandhi

सोनिया गांधी जाएंगी राज्यसभा तो प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ेंगी चुनाव।

केजे श्रीवत्सन, जयपुर

विज्ञापन

Rajya Sabha Election : देश के 15 राज्यों में 56 राज्यसभा सीटें खाली हैं, जहां 27 फरवरी को मतदान होने वाले हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा जाएंगी। हालांकि, इसे लेकर कांग्रेस की ओर से अभीतक कोई घोषणा नहीं की गई है। वहीं, प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

विज्ञापन

राजस्थान से तीन सदस्य राज्यसभा जाएंगे, जिनमें से दो प्रत्याशियों का ऐलान भाजपा कर चुकी है। अब कांग्रेस की ओर से एक प्रत्याशी राज्यसभा जाएगा, जिसके लिए सोनिया गांधी के नाम पर चर्चा चल रही है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राज्यसभा कार्यकाल पूरा होने वाला है, जिससे यह सीट खाली हो रही है। राजस्थान के विधायकों की संख्या को देखते हुए यह सीट कांग्रेस के खाते में आएगी।

विज्ञापन

कांग्रेस के लिए राजस्थान की यह राज्यसभा सीट सुरक्षित है। इसके लिए कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी का नाम फाइनल है। अब कांग्रेस की ओर से सिर्फ सोनिया गांधी के नाम की घोषणा करना बाकी है। खबर यह है कि सोनिया गांधी 14 फरवरी को राज्यसभा के लिए नामांकन करने वाली हैं, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी मौजूद थे। साथ ही कांग्रेस के विधायकों को फोन करके जयपुर बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद उनकी संसदीय सीट खाली हो जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी इस बार रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ