BJP Lok Sabha Election 2024

Rajya Sabha Election 2024: बीजेपी ने जारी की एक और लिस्ट, कांग्रेस छोड़कर आए अशोक चव्हाण को बनाया प्रत्याशी

Rajya Sabha Election 2024: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज 2 राज्यों के 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इससे पहले, पार्टी ने 11 फरवरी को 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

Rajya Sabha Election 2024 BJP Candidate List: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को एक और लिस्ट जारी की। इसमें गुजरात और महाराष्ट्र के 7 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) का भी नाम शामिल है। गुजरात से जेपी नड्डा, गोविंदभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक और जशवंतसिंह सलामसिंह परमार, जबकि महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी और अजीत गोपछड़े को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश और ओडिशा से प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन

इससे पहले, बीजेपी ने मध्य प्रदेश और ओडिशा के 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। इन उम्मीदवारों में से 4 मध्य प्रदेश और एक ओडिशा के हैं। इससे पहले, पार्टी ने 11  और 12 फरवरी को अपनी पहली और दूसरी लिस्ट जारी की थी। पहली लिस्ट में  7 राज्योंं के 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे, जबकि दूसरी लिस्ट में राजस्थान के दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था।

विज्ञापन

अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से बनाया प्रत्याशी

बीजेपी की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश से डॉ. एल. मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। वहीं, ओडिशा से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन

बीजेपी की पहली लिस्ट में किसे प्रत्याशी बनाया गया ?

बीजेपी की पहली लिस्ट में बिहार से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, हरियाणा से सुभाष बराला, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे, उत्तर प्रदेश से आर पी एन सिंह, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

राजस्थान में किसे बनाया गया प्रत्याशी?

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट 12 फरवरी को जारी की थी। इसमें राजस्थान में चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौर को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन

कब होगा राज्यसभा चुनाव?

राज्यसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। बता दें कि  15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं, जिनके लिए चुनाव होना है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ