कौन हैं संजय कुमार झा, जिन्हें JDU ने बिहार से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

Rajya Sabha Elections 2024 : देश में राज्यसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान होने वाले हैं। इससे पहले जेडीयू ने भी बिहार से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है।

Nitish Kumar Sanjay Kumar Jha

जेडीयू ने बिहार से संजय कुमार झा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार।

विज्ञापन

Who is JDU Rajya Sabha Candidate Sanjay Kumar Jha : देश में 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है। इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। नीतीश कुमार के करीबी संजय कुमार झा राज्यसभा भेजे जाएंगे। कौन हैं संजय कुमार झा, जिन्हें जेडीयू ने राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है।

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने संजय कुमार को राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। संजय कुमार झा, नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। वे बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। संजय कुमार झा वर्तमान में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव हैं।

विज्ञापन

कौन हैं संजय कुमार झा

विज्ञापन

जब सीएम नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ा था तब जेडीयू की ओर से संजय कुमार झा ने एनडीए से गठबंधन के लिए बीजेपी से बातचीत की थी। उन्होंने दोबारा भाजपा-जेडीयू को करीब लाने में अहम भूमिका निभाई थी। मधुबनी जिले के झंझारपुर के गांव अररिया के रहने वाले संजय कुमार झा ने दिल्ली की इंकलाबी नेहरू यूनिवर्सिटी से एमडी किया था।

विज्ञापन

बीजेपी से राजनीतिक सफर की हुई थी शुरुआत

संजय कुमार झा के राजनीतिक सफर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (BJP) से हुई थी। उन्होंने पहले बीजेपी में कार्य किया और बाद में साल 2012 में उन्होंने जेडीयू का दामन थाम लिया। साल 2014 में संजय कुमार झा ने दरंभगा से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पार्टी ने उन्हें विधानपरिषद भेजा और फिर कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। वे ब्राह्मण के बड़े नेता माने जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ