Rajya Sabha By Election: राज्यसभा उपचुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। 8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों पर 3 सितंबर को चुनाव होना है। बीजेपी ने हरियाणा से किरण चौधरी और राजस्थान से रवनीत बिट्टू को प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें कि 9 राज्यों में 12 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव आयोग की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी की गई थी। वहीं, अब बीजेपी की ओर से प्रेस रिलीज जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि पार्टी ने उपचुनाव के लिए कुछ प्रत्याशियों के नामों पर सहमति दी है।