---विज्ञापन---

देश angle-right

Rajasthan Politics: सीपी जोशी से मुलाकात के बाद विधायक बोले- सीएम पद का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद होगा

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में रविवार को उठापटक की स्थिति रही। दरअसल, सीएम पद को लेकर कांग्रेस के विधायक खासे नाराज हो गए। देर शाम कांग्रेस के 92 विधायकों के इस्तीफे के बाद हलचल बढ़ गई। इसके बाद देर रात विधायक विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात करने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद […]

---विज्ञापन---

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में रविवार को उठापटक की स्थिति रही। दरअसल, सीएम पद को लेकर कांग्रेस के विधायक खासे नाराज हो गए। देर शाम कांग्रेस के 92 विधायकों के इस्तीफे के बाद हलचल बढ़ गई। इसके बाद देर रात विधायक विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात करने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद विधायकों ने कहा- अब राजस्थान के सीएम पद को लेकर जो भी फैसला होगा, वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद होगा।

अभी पढ़ें – Rajasthan: कांग्रेस की अहम बैठक आज, तय हो सकता है राजस्थान के नए सीएम का नाम

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इससे पहले विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की एंट्री हो गई। अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे सीएम अशोक गहलोत के आवास पर पहुंच गए। सोनिया गांधी ने कहा- पर्यवेक्षक सभी एमएलए से बात कर समस्या का हल करें।

---विज्ञापन---

 

अभी पढ़ें – भाजपा को चुनौती देने के लिए इनेलो की रैली में जुटे विपक्षी नेता; नीतीश कुमार, शरद पवार भी मौजूद

---विज्ञापन---

विधायकों के इस्तीफ के बाद जयपुर में होने वाली विधायक दल की बैठक भी रद्द कर दी गई। हालांकि केसी वेणुगोपाल ने कहा- मेरी आज न सीएम अशोक गहलोत से बात हुई, न उन्होंने मुझे फोन किया। जल्द मामला सुलझ जाएगा। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा- हम फिलहाल दिल्ली नहीं जा रहे हैं, हमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान कांग्रेस के विधायकों के साथ आमने-सामने बातचीत करने का निर्देश दिया है। हम आज रात उनसे मिलेंगे।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 26, 2022 12:21 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola