जो व्यक्ति अपने विधायकों को नहीं संभाल सकता, वह कांग्रेस को कैसे संभालेगा? : टीएस सिंहदेव

ts singh deo

ts singh deo

विज्ञापन

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी करने जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दावेदारी को लेकर अब पार्टी के अंदर ही बयानबाजी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कहा है कि जो व्यक्ति अपने विधायकों को नहीं संभाल सकता, वह कांग्रेस को कैसे संभालेगा? अगर उनके राज्य के विधायक उनकी नहीं सुनते हैं, तो पार्टी के नेता कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनकी बात कैसे मानेंगे? सिंहदेव का बयान राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बाद आया है।

अभी पढ़ें –  Rajasthan Political Crisis: पार्टी की अनुशासन समिति ने 3 विधायकों को भेजा नोटिस, उन पर क्यों न हो कार्रवाई इसका जवाब मांगा 

विज्ञापन

 

वहीं मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी को दिल्ली बुलाया गया। मीडिया के यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें राजस्थान के राजनीतिक संकट के बीच दिल्ली बुलाया गया है, एंटनी ने कहा, “मेरी अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं है। सच्चाई यह है कि मैं दिल्ली जा रहा हूं।”

विज्ञापन

दिनभर रहा ये घटनाक्रम
दिन में सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे। उन्हें लेकर कयासों का दौर चलता रहा। वहीं शाम होते-होते पार्टी की अनुशासन समिति ने 3 विधायकों को नोटिस भेज दिया। नोटिस में उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई पर जवाब मांगा गया है। पर्यवेक्षकों द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पार्टी प्रमुख को अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद पार्टी की अनुशासन समिति द्वारा ने यह कदम उठाया। समिति ने आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, मुख्य सचेतक महेश जोशी और संसदीय मामलों के मंत्री शांति धारीवाल को नोटिस जारी किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ