Sonam Raghuvanshi Against Filed Chargesheet: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी के मर्डर केस की 790 पेज की चार्जशीट दाखिल करने में शिलांग पुलिस को तीन महीने का अधिक का समय लगा। चार्जशीट में वही सब सामने आया, जिसके बारे में पहले ही शिलांग पुलिस खुलासा कर चुकी थी। राजा के घरवालों ने पहले भी सोनम और राज कुशवाह के रिश्ते पर सवाल उठाए थे। चार्जशीट में पुलिस ने सोनम रघुवंशी को मास्टरमाइंड तथा राज कुशवाह और उसके तीनों दोस्तों को सह आरोपी करार दिया। सबूतों को मिटाने के आरोपों को तीन अन्य सह आरोपियों के खिलाफ बाद में चार्जशीट फाइल करने की बात कही गई है। इसके अलावा चार्जशीट में क्या नए खुलासे हुए।
खुलासा एक: राजा की बॉडी के पास मिला चाकू
हनीमून पर शिलांग आए राजा और सोनम जब 26 मई को लापता हुए तो पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की थी। 2 जून को राजा की डेड बॉडी के पास मिला चाकू इस हत्याकांड का अहम सबूत था। दरअसल, ये चाकू लोकल नहीं था, इस साक्ष्य के सामने आने के बाद ही मेघालय पुलिस की शक की सुई सोनम की तरफ घूमी। सोनम की कॉल डिटेल में संजय वर्मा नामक शख्स के साथ 234 बार लंबी बातचीत सामने आई। यह संजय वर्मा के नाम से सिम प्रेमी राज कुशवाह का था। इसके बाद ही इस पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ है। चार्जशीट में इसकी विस्तृत डिटेल है।
खुलासा दो: सोनम रघुवंशी का कबूलनामा
मेघालय पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा को आमने-सामने बैठाकर अन्य आरोपियों के साथ आमना-सामना करवाया गया और सबूतों को दिखाया गया। बताया जा रहा है कि पूछताछ में पुलिस ने 42 सीसीटीवी फुटेज, बरामद की गई जैकेट, सोनम का रेनकोट समेत तमाम सबूतों को देखते ही सोनम टूट गई और अपने गुनाह को कबूल लिया। उसने कबूल किया है कि उसने राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची। चार्जशीट में इस कबूलनामे का जिक्र है।
यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचा सोनम का भाई, बोला- नार्को टेस्ट हो…
खुलासा तीन: सोनम रघुवंशी का काला बैग
शिलांग पुलिस का मानना है कि होटल में छोड़े बैग से ही सोनम पर शक गहराया था। होटल के निकलते समय एक काला बैग सोनम के पास था जो सीसीटीवी में भी नजर आया था। वो बैग मिसिंग था। राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर पहुंच गई थी। पुलिस को शक था कि बैग में सोनम के भागने को लेकर कोई सबूत मिल सकता है। सूत्र बताते हैं कि सोनम 10 दिन तक इंदौर में रुकी, यहीं उसने सामान को ठिकाने लगाया। ब्रोकर शिलोम जैम्स की कार से 1 लाख रुपये भी बरामद हुए। थैली में पिस्टल सहित मोबाइल बरामद हो गया। सबूत मिलने के बाद पुलिस के लिए राजा मर्डर केस की कड़ियां जोड़ना और आसान हो सकता है।
चार्जशीट पर विपिन बोला-सोनम को फांसी हो
भाई राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर दर्ज सोनम रघुवंशी समेत 5 आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर विपिन रघुवंशी का बयान सामने आया। विपिन ने कहा कि वे मेघालय पुलिस की जांच से अब तक संतुष्ट हैं। अब तो उनका परिवार सिर्फ यही चाहता है कि सोनम रघुवंशी को फांसी की सजा होनी चाहिए, तभी उसके भाई राजा को इंसाफ मिलेगा। गौरतलब है कि शिलॉन्ग में ईस्ट खासी हिल्स के SP विवेक साईम ने 790 पन्नों की चार्जशीट पुलिस ने सोहरा कोर्ट में पेश की। अब इस मामले में पुलिस जल्द चालान पेश करेगी।
यह भी पढ़ें:शिलांग से गाजीपुर तक कैसे पहुंची सोनम रघुवंशी? 3 राज्यों की पुलिस को ऐसे मिली सफलता
क्या था मेघालय का हनीमून मर्डर केस
बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हनीमून मनाने शिलांग गए थे, जहां से दोनों 23 मई को लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव खाई से बरामद हो गया था। 8 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर से सामने आई। जांच में सामने आया कि सोनम और राज ने हत्या की साजिश रची। सोनम ने 23 मई की शाम को आकाश, विशाल और आनंद के साथ मिलकर राजा की हत्या करके शव खाई में फेंक दिया। 2 जून को राजा की लाश बरामद हुई। 9 जून को लापता सोनम को गाजीपुर से बरामद किया गया। सोनम की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड के राज खुलते चले गए।
ये भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Updates: राजा रघुवंशी की एक्टिवा का सुराग मिला, दावा- सोनम की आंखों के सामने की गई हत्या
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
47 mins ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
1 hr agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines