जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत, दो दिनों में 24 लोगों की मौत; अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर लगा ब्रेक

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताते हुए लोगों को पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है. भारी बारिश और लगातार भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन श्री अमरनाथ यात्रा, माता वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया है.

Jammu Kashmir Cloudburst.jpg

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. प्रदेश के कई जिलों में बाढ़, भूस्खलन और मकान ढहने जैसी घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है. पिछले दो दिनों में बारिश से जुड़े हादसों में 24 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि छह लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. सबसे अधिक प्रभावित जिलों में पुंछ और राजौरी शामिल हैं जहां राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. इस बीच सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर से कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही है, जिसमें प्रकृति के प्रकोप को साफ देखा जा सकता है. जम्मू-कश्मीर के अलावा उत्तराखंड समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कई लोगों ने गंवाई जान


बीते सोमवार को पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र के लोरन गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ. तेज बारिश के बीच पहाड़ी से भारी मलबा एक कच्चे मकान पर आ गिरा, जिससे एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई. वहीं, डोडा जिले में भद्रवाह से जम्मू जा रही एक यात्री बस पर रग्गी नाले के पास पहाड़ से बड़ा पत्थर का टुकड़ा गिर गया. इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. इसके अलावा डोडा के काश्तीगढ़ क्षेत्र में मकान ढहने से एक महिला की जान चली गई. अधिकारियों के अनुसार, पुंछ और राजौरी जिलों में दो दिनों के भीतर 21 लोगों की मौत दर्ज की गई है.

अमरनाथ और माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित


भारी बारिश और लगातार भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन अमरनाथ यात्रा, माता वैष्णो देवी यात्रा, रियासी स्थित शिवखोड़ी तथा किश्तवाड़ के सरथल यात्रा मार्ग को दूसरे दिन भी बंद रखा. हालांकि, सीमित संख्या में कुछ श्रद्धालुओं को बालटाल मार्ग से अमरनाथ धाम की ओर रवाना किए जाने की जानकारी मिली है. कटड़ा में 15 हजार से अधिक श्रद्धालु यात्रा दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. माता वैष्णो देवी मार्ग पर बैटरी कार ट्रैक, भैरव घाटी मार्ग और पारंपरिक रास्ते के कुछ हिस्सों में पत्थर गिरने और आंशिक भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं. राहत की बात यह रही कि यात्रा पहले से स्थगित होने के कारण इन घटनाओं में कोई श्रद्धालु हताहत नहीं हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ