लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। राहुल मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए उन पर निशाना साध रहे हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जो बीजेपी की नींद उड़ा सकता है। दरअसल उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों इस बार तैयार हो हाइड्रोजन बम आ रहा है।
BJP के लोग अच्छी तरह सुन लीजिए
पटना में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग अच्छी तरह सुन लीजिए। आपने एटम बम का नाम सुना है। उससे बड़ा क्या होता है? एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है। महाराष्ट्रके माधवपुरा में हमने एटम बम दिखाया था। बीजेपी के लोगों तैयार हो जाओ हाइड्रोजन बम आ रहा है। आपकी जो वोट चारी की सच्चाई से है वो पूरे देश को पता लगने जा रही है।
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर फंसा NDA का पेंच! गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई अहम बैठक
राहुल ने बताया वोट चोरी का मतलब
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के युवाओं से मैं कहना चाहता हूं, वोट की चोरी का मतलब है अधिकार की चोरी, आरक्षण की चोरी, रोजगार की चोरी, शिक्षा की चोरी, लोकतंत्र की चोरी, युवाओं के भविष्य की चोरी। वे आपकी जमीन, आपका राशन कार्ड छीन लेंगे और अडानी-अंबानी को दे देंगे। जिस सत्ता ने महात्मा गांधी की हत्या की, वह संविधान की हत्या करने में लगी है। हम उन्हें संविधान की हत्या नहीं करने देंगे।
ये भी पढ़ें: पप्पू यादव को मंच पर फिर नहीं मिली जगह, पूर्णिया सांसद की नाराजगी इंडिया गठबंधन को पड़ सकती है भारी
पीएम देश को नहीं दिखा पाएंगे चेहरा
राहुल ने कहा कि हमने बिहार की यात्रा की। बिहार के सभी युवा खड़े हो गए। छोटे-छोटे बच्चे जीप के पास आते और कहते वोट चोर, गद्दी छोड़ो। बीच-बीच में भाजपा वाले काले झंडे लहराते। क्या आपने एटम बम के बारे में सुना है? हाइड्रोजन बम एटम बम से भी बड़ा होता है। भाजपा वालों, तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है। पूरा देश आपकी सच्चाई जानने वाला है। हाइड्रोजन बम के बाद पीएम मोदी देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे। राहुल के भाषण के बाद तेजस्वी यादव ने भी राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
ये भी पढ़ें: मायावती ने आकाश आनंद को एक और बड़ी जिम्मेदारी, बिहार चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी बसपा
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
39 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
1 hr ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
5 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
7 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines